उत्तरकाशी मोरी ब्लॉक की हरकीदून घाटी स्थित पवाणी गांव में मंगलवार शाम भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों की जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया। एक घर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास के भवनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दर्जनों भवनों के जलने की सूचना है। इससे 30 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं।
उत्तरकाशी अग्निकांड: जिंदगी भर की कमाई को राख होता देख छलके आंसू, उजड़े आशियानों के सामने बेबस दिखे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:20 PM IST
सार
किसी ने घर बनाने के लिए जिंदगी भर मेहनत की थी तो किसी ने छोटी-छोटी बचत से गृहस्थी का सामान जुटाया था। लेकिन कुछ ही देर में आग की लपटों ने सब कुछ छीन लिया। पवाणी गांव में अब कई परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। अपने आशियाने उजड़ते देख लोगों के आंसू नहीं थम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
