{"_id":"663df87ad23e1447300ea3f6","slug":"chardham-yatra-2024-pilgrims-huge-crowd-amidst-heavy-rainfall-in-yamunotri-dham-long-jam-photos-2024-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yamunotri Dham: बारिश के बीच उमड़ी भीड़, रास्ते में कई किलोमीटर तक फंसे रहे श्रद्धालु, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamunotri Dham: बारिश के बीच उमड़ी भीड़, रास्ते में कई किलोमीटर तक फंसे रहे श्रद्धालु, तस्वीरें
यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। कपाट खुलते ही धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, दोपहर में मौसम भी बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बीच बारिश में ही श्रद्धालु विभिन्न पड़ावों से धाम में दर्शन के लिए रवान हुए। उधर, भीड़ इतनी उमड़ी की कई किलोमीटर तक यात्री रास्ते में ही फंसे रहे। वहीं, एसएचओ संतोष कुंवर ने बताया कि बारिश होने के चलते सुरक्षा के लिहाज से श्रद्धालुओं को जानकीचट्टी से आगे जाने से रोक दिया है।
यमुनोत्री के सड़क मार्ग एवं पैदल मार्ग पर जगह-जगह लगे जाम ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की पहले दिन ही पोल खोल दी। जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग, रानाचट्टी, हनुमान चट्टी, फूलचट्टी, कृष्णाचट्टी तक जगह-जगह चार किलोमीटर लंबा जाम है।
बारिश में यमुनोत्री धाम जाते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
जाम में फंसे मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालु ने बताया कि वह छोटे बच्चे साथ हैं और यहां लोग चार से पांच घंटे से लाइन में लगे हैं, लेकिन आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।
3 of 5
जानकीचट्टी से आगे जाने से श्रद्धालुओं को रोक दिया
- फोटो : अमर उजाला
उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने आज चारों धामों में बारिश की संभावना जताई है। कुछ जगह हल्की बर्फबारी भी संभव है। जबकि, प्रदेशभर में झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यमुनोत्री धाम जाने वाले रास्ते पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने 13 मई तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।
विज्ञापन
5 of 5
पड़ाव पर रुके श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह देते हुए कहा कि अपने साथ गर्म कपड़े और रेन कोट जरूर लाएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।