फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chardham Yatra: चरम पर उत्साह...पांच दिन में ही बन गया नया रिकॉर्ड, 2.50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे चारधाम

Tue, 14 May 2024 10:51 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 May 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 New record made in just five days more than 2.50 lakh devotees reached Chardham
केदारनाथ धाम - फोटो : एजेंसी

चारधाम यात्रा में इस बार शुरूआत में ही दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों ने रिकॉर्ड बनाया है। यात्रा शुरू होने के पांच दिनों में बीते वर्ष की तुलना में तीर्थयात्रियों की संख्या 1.15 लाख अधिक है। यात्रियों के उत्साह को देखते हुए प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि यात्रा नया रिकॉर्ड बनाएगी।



उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम व विकट भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद चार धामों में दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रोजाना हजारों की संख्या में तीर्थयात्री केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन कर रहे हैं। 

Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की मौत, पांच दिन में छह की गई जान

Chardham Yatra 2024 New record made in just five days more than 2.50 lakh devotees reached Chardham
गंगोत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

10 मई को केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से यात्रा शुरू हुई। 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले। पांच दिन के भीतर ही चारों धाम में 2.50 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। 

Chardham Yatra 2024 New record made in just five days more than 2.50 lakh devotees reached Chardham
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

बीते वर्ष 22 अप्रैल 2023 को चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। पांच दिन में 1.38 लाख यात्रियों ने दर्शन किए थे। जबकि पूरे यात्रा काल में दर्शन करने वाले यात्रियों का आंकड़ा 56 लाख से अधिक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 New record made in just five days more than 2.50 lakh devotees reached Chardham
यमुनोत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अपील की है कि यह यात्रा कुछ दिनों के लिए नहीं है बल्कि नवंबर तक संचालित होगी। यात्री पंजीकरण की उपलब्धता को देखते हुए चारधाम यात्रा की योजना बनाएं। जिससे केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में सुगमता से दर्शन हो सकें।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 New record made in just five days more than 2.50 lakh devotees reached Chardham
बदरी-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दरअसल, चारधाम यात्रा पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के आने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं। चारधाम यात्रा नवंबर माह तक संचालित होनी है, लेकिन श्रद्धालुओं में जल्द यात्रा करने की होड़ के कारण उन्हें दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed