Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की मौत, पांच दिन में छह की गई जान
Chardham Yatra 2024: यमुनोत्री धाम में अब तक छह तीर्थयात्रियों की जान जा चुकी है। वहीं, बदरीनाथ में भी एक श्रद्धालु की जान चली गई थी। ऐसे में अब चारधाम यात्रा के दौरान सात यात्रियों की मौत हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की मंगलवार को मौत हो गई। दोनों को अचेत अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी पहुंचाया गया था। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धाम की यात्रा के दौरान अब तक मरने वाले यात्रियों कुल संख्या छह हो गई है। वहीं, सोमवार को बदरीनाथ धाम में भी एक यात्री की मौत हुई। ऐसे में चारधाम यात्रा के दौरान अब तक सात यात्रियों की जान गई है।
जानकारी के अनुसार, राम प्रसाद(51) पुत्र कन्हैया लाल निवासी इंदौर गांधी नगर मध्यप्रदेश, मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास फिसलकर चोटिल हुए।
वहीं, दक्षा बेन पटेल (68) पत्नी घनश्याम पटेल निवासी अहमदाबाद गुजरात को सवा छह बजे यमुनोत्री से लौटते वक्त सांस लेने में दिक्कत हुई और वह बेहोश हो गईं। जिस पर परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी ले गए थे, लेकिन दोनों को ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।