फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: धाम में उमड़ रही भक्तों की भीड़, पूजा के लिए तड़के से लग रही लाइन, 22 घंटे खुला रखा जा रहा मंदिर

Thu, 01 Jun 2023 09:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Jun 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Kedarnath Dham Temple  open for 22 hours for pilgrims Pooja
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ मंदिर को भक्तों के लिए 24 घंटे में से 22 घंटे तक खुला रखा जा रहा है। इस दौरान रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक भक्तों को गर्भगृह के दर्शन कराए जा रहे हैं। साथ ही भक्तों द्वारा बुक की गई ऑनलाइन व ऑफलाइन पूजाएं भी की जा रही हैं।



बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि यात्रियों की संख्या के हिसाब से मंदिर में दर्शन का समय तय किया जाता है। इन दिनों केदारनाथ में ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर सके इसके लिए मंदिर को 22 घंटे तक खुला रखा जा रहा है। 

Uttarakhand: आदि कैलाश यात्रा पर आए कर्नाटक के यात्री की हार्ट अटैक से मौत, धारचूला में बिगड़ी थी तबीयत

बीते एक सप्ताह से धाम में प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या 20 हजार से अधिक है। कपाटोद्घाटन से लेकर मई के दूसरे सप्ताह तक भक्तों को गर्भगृह से दर्शन कराए गए लेकिन उसके बाद प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर सभामंडप से ही दर्शन की व्यवस्था की गई। 

Chardham Yatra 2023 Kedarnath Dham Temple  open for 22 hours for pilgrims Pooja
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड सरकार ने मौसम खराब होने और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के कारण केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन नए पंजीकरण पर 15 जून तक रोक बढ़ा दी है। अब तीर्थयात्री 16 जून के बाद ही यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।

Chardham Yatra 2023 Kedarnath Dham Temple  open for 22 hours for pilgrims Pooja
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

धाम में प्रतिदिन श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सकुशल लौटें, इसके लिए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, प्रशासन और पुलिस की ओर से इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Kedarnath Dham Temple  open for 22 hours for pilgrims Pooja
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

25 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष बीते वर्ष से भी अधिक भीड़ पहुंच रही है। सिर्फ 36 दिनों में भी दर्शनार्थियों का आंकड़ा 6 लाख 30 हजार के पार हो गया है। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Kedarnath Dham Temple  open for 22 hours for pilgrims Pooja
केदारनाथ में जलाए जा रहे अलाव - फोटो : अमर उजाला

वहीं, केदारनाथ में आए दिन हो रही बारिश से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए नगर पंचायत ने स्वर्गारोहणी पंजीकरण काउंटर के समीप, उदक कुंड के समीप, गोल चबुतरे के समीप और केदारनाथ मंदिर परिसर के समीप अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed