फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun Weather: बारिश से बांदल और सौंग नदियों में बाढ़ जैसे हालात, मसूरी में कैंपटी फॉल का दिखा रौद्र रूप

Wed, 31 May 2023 11:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Weather Today Flood like situation in Bandal and Song rivers due to heavy rain Kempty fall overflow
देहरादून में बारिश से ऊफान पर नदी - फोटो : अमर उजाला

देहरादून शहर और इससे सटे पहाड़ी इलाकों पर मूसलाधार बारिश से बरसात से पहले ही नदियों में आपदा जैसा माहौल बन गया है। बांदल और सौंग नदियों समेत दून शहर के कई नदी नाले उफान पर हैं।



नदियों के किनारे और आसपास बसे कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से बंद हो गया है। खासकर बांदल नदी के आसपास सरखेत व अन्य गांवों के ग्रामीणों में पहली बीते वर्ष आई आपदा को सोचकर खौफ बना हुआ है। वहीं, बारिश के कारण पर्यटन स्थल कैंपटी फॉल ने भी रौद्र रूप दिखाया। 

Dehradun: पैराफिट तोड़ खाई में लटकी चारधाम जा रही यूपी के 42 यात्रियों से भरी बस, खिड़की से बाहर निकाले लोग

बीते दो दिनों से देहरादून और आसपास के इलाकों में भारी बरसात हुई। मंगलवार को ओलावृष्टि से भी काफी देर तक जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। इसके बाद बुधवार को सुबह सवेरे ही तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई। मसूरी और धनोल्टी क्षेत्र में बारिश होने से मालदेवता क्षेत्र में बांदल नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए। इसके अलावा रिस्पना और बिंदाल जैसी नदियां भी उफान पर आ गईं।

Dehradun Weather Today Flood like situation in Bandal and Song rivers due to heavy rain Kempty fall overflow
देहरादून में बारिश से ऊफान पर नदी - फोटो : अमर उजाला

बांदल नदी के आसपास बसे ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। बीते वर्ष यहां अपादा में बहुत बड़ा नुकसान हुआ था। कुछ अस्थाई पुल बनाए गए थे जो इस मानसून से पहले हुई बारिश में ही बह गए। आपदा को सालभर होने को है और अभी तक हालात यह हैं कि इस क्षेत्र के बच्चे स्कूलों तक भी ठीक से नहीं जा पाते हैं।

Dehradun Weather Today Flood like situation in Bandal and Song rivers due to heavy rain Kempty fall overflow
देहरादून मं उफान पर नदी - फोटो : अमर उजाला

शहर में भारी बारिश के चलते कई सड़कों पर भी जलभराव हो गया। इससे यहां से गुजरने वालों लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह हुई बारिश के बाद शाम तक बादल छाए रहे। दोपहर के वक्त मोहकमपुर, हर्रावाला आदि क्षेत्रों में भी भारी बारिश हुई। हरिद्वार हाईवे पर आईआईपी के सामने फ्लाईओवर से पहले जलभराव हो गया। यहां काफी देर तक जाम भी लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Weather Today Flood like situation in Bandal and Song rivers due to heavy rain Kempty fall overflow
कैंपटी फॉल का दिखा रौद्र रूप - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बारिश के कारण पर्यटन स्थल कैंपटी फॉल ने भी रौद्र रूप दिखाया। यहां जबरदस्त पानी आने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। वहीं, राजमार्ग संख्या 707 कैंपटी क्षेत्र में कई जगह मलबा आने से यातायात बाधित रहा। कैंपटी थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि जब कैंपटी फॉल में पानी बढ़ा तब वहां कोई पर्यटक नहीं था।

विज्ञापन
Dehradun Weather Today Flood like situation in Bandal and Song rivers due to heavy rain Kempty fall overflow
सड़क पर आया मलबा - फोटो : अमर उजाला

मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि लगातार बारिश के चलते देश के विभिन्न क्षेत्रों से पर्यटक बुकिंग रद्द कर रहे हैं। इससे होटल व्यवसायियों में भी मायूसी बनी हुई है। पिछले चार दिनों में मसूरी में पर्यटकों की संख्या में करीब 20 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने कहा, मालरोड की तालाब बनी सड़क की फोटो वायरल होने से भी मसूरी की छवि धूमिल हुई है। इससे पर्यटक यहां आने से कतरा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed