{"_id":"622615a2fd0e0f418872e980","slug":"chardham-yatra-2022-ice-floes-moving-fast-on-kedarnath-footpath-danger-see-in-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा 2022: केदारनाथ पैदल मार्ग पर तेजी से खिसक रहे हिमखंड, खतरे से खाली नहीं आवाजाही, तस्वीरों में देखिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा 2022: केदारनाथ पैदल मार्ग पर तेजी से खिसक रहे हिमखंड, खतरे से खाली नहीं आवाजाही, तस्वीरों में देखिए...
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 07 Mar 2022 09:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने में जुटे मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल ने केदारनाथ पहुंचकर वहां बर्फ का आकलन किया। पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से केदारनाथ तक 6 से 9 फीट तक बर्फ है। मंदिर परिसर व मंदिर मार्ग बर्फ से ढके हुए हैं। जबकि पैदल मार्ग पर रामबाड़ से लिनचोली के बीच कई जगहों पर विशालकाय हिमखंड तेजी से खिसक रहे हैं, जिससे आवाजाही खतरे से खाली नहीं है।
इस दौरान डीडीएमओ ने बर्फ हटाने में जुटे मजदूरों को भी सतर्क रहते हुए काम करने को कहा। जिलाधिकारी मनुज गोयल के निर्देश पर बीते शनिवार को डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार, मास्टर ट्रेनर राजविंदर सिंह रावत, डीडीआरएफ के ललित सेमवाल व सुनील राणा केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे।
गौरीकुंड से रामबाडा पहुंचने के बाद चारों लोग जैसे-तैसे लिनचोली तक पहुंच पाए। यहां पैदल मार्ग पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है। साथ ही हिमखंड जोन अति संवेदनशील है, जिस कारण आगे आवाजाही मुश्किल थी। लिनचोली में ही गढ़वाल मंडल विकास निगम के हट्स में रात्रि प्रवास के बाद रविवार को जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रजवार केदारनाथ तक पहुंचे।
2 of 5
केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने में जुटे मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि लिनचोली से केदारनाथ तक चारों तरफ बर्फ नजर आ रही है। यहां छह से 9 फीट तक बर्फ है। रामबाड़ा के बाद टीएफ चट्टी, भैरव गदेरा, हथनी गदेरा सहित अन्य स्थानों पर छोटे-बड़े हिमखंड तेजी से नीचे की तरफ खिसक रहे हैं।
3 of 5
केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने में जुटे मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रजवार ने बताया कि लिनचोली में दो दिन और दो रातें बिस्कुट के सहारे गुजारी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लोनिवि के 80 मजदूर रामबाड़ा से छोटी लिनचोली के बीच बर्फ की सफाई में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
रास्ते में 5 से 8 फीट तक बर्फ है, जिसे काटकर रास्ता तैयार किया जा रहा है। इधर, डीडीएमए-लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि इसी सप्ताह मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
बीते एक माह से लगे मजदूरों द्वारा छोटी लिनचोली के पहले मोड़ तक बर्फ को काटकर दो सौ मीटर रास्ता तैयार किया गया है। डीडीएमए (जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) के ईई प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक मार्च से बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।