{"_id":"6270b8af0173dc67a92e060d","slug":"chardham-yatra-2022-first-day-gangotri-yamunotri-doors-open-on-akshaya-tritiya-celebration-in-devbhoomi-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा का श्रीगणेश: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, तस्वीरों में देखिए पहले दिन का उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा का श्रीगणेश: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, तस्वीरों में देखिए पहले दिन का उल्लास
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 03 May 2022 01:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही इस बार चारधाम यात्रा का श्रीगणेश हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही 6 मई को केदारनाथ जी और 8 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे।
मंगलवार सुबह मां यमुना के मायके खरशाली से मां यमुना की विदाई हुई। मां यमुना की डोली सुबह 8:15 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। उधर यमुनोत्री धाम में मां यमुना के स्वागत की तैयारी की हुई। दोपहर 12:15 बजे यमुनोत्री मंदिर के कपाट विधि विधान से देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। वहीं गंगोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।
यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सरकार व प्रशासन ने तैयारियां पूरी है। इस बार चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। चारधामों में ठहरने, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की व्यवस्था करना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है।
2 of 7
गंगोत्री कपाट
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल के बाद चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। वर्ष 2020 व 2021 में चारधामों के कपाट खुलने से पहले कोरोना की पहली व दूसरी लहर में संक्रमण चरम पर था।
3 of 7
बाबा केदार की डोली
- फोटो : अमर उजाला
जिससे कपाट खुलने के बाद भी बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं के बिना सन्नाटा था। लेकिन इस बार भक्तों में भी चारधाम यात्रा को लेकर खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मां यमुना डोली
- फोटो : अमर उजाला
सरकार को भी इस बार चारधाम में ऐतिहासिक होने की उम्मीद है। लेकिन भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने से व्यवस्थाओं को लेकर सरकार के सामने चुनौती भी है।
विज्ञापन
5 of 7
डोली
- फोटो : अमर उजाला
अक्षय तृतीया पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट दर्शन के खुले। जबकि केदारनाथ के कपाट 6 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खुलेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।