फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लेखक से मिलिए: उम्र के 92वें साल की दहलीज पर खड़े, लिखने और पढ़ने की आदतें जानकर चौंक जाएंगे, दिल खोलकर कहीं बातें

Tue, 03 May 2022 01:00 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 03 May 2022 01:00 PM IST
विज्ञापन
Celebrities attend 'Meet the Author' event, Senior Writer and Journalist Raj Kanwar talks about his Reading Habit
एलबीएस एकेडमी के पूर्व निदेशक संजीव चोपड़ा, वरिष्ठ लेखक एवं पत्रकार राज कंवर, उद्योगपति राकेश ओबरॉय और डीएवी कॉलेज की छात्रा। - फोटो : अमर उजाला

" जवानी के दिनों में लोग मुझे किताब वाला आदमी कहने लगे थे...बस स्टॉप, बाजार, रेलवे स्टेशन, घर-दफ्तर जहाँ कहीं भी मेरे पास कुछ मिनट का समय होता, मैं अपने बैग से किताब निकाल कर पढ़ने लगता। आज भी अखबार पढ़ने में दो घंटे लगाता हूँ। हर रोज कम से कम 8 घंटे मैं लेखन में व्यतीत करता हूँ।"

यह कहना है देहरादून के प्रतिष्ठित बुजुर्ग लेखक राज कंवर का। उम्र के 92वें साल की दहलीज पर खड़े राज कंवर इतवार को वैली ऑफ वर्ड्स कैफ़े के  'लेखक से मिलिए' कार्यक्रम में मौजूद थे और सबको अपना दिल खोल कर दिखा रहे थे। उनको सुनने पहुंचे अपने कद्रदानों को उन्होंने लेखन का एक मूलमंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि , ' रीडिंग करने वाले सारे लोग राइटर नहीं होते, लेकिन हरेक राइटर यकीनन रीडिंग करनेवाला शख्स होता है। जब तक पढ़ने का जुनून न हो, लिखने का हुनर नहीं आता।'

 उन्होंने कहा कि इन दिनों भी वह रीडिंग को भरपूर वक़्त देने की कोशिश करते हैं। सुबह 2 घंटे अखबार पढ़ते हैं। रात को 2 घंटे चुनिंदा किताबों का अध्ययन करते हैं। रात्रि 10 बजे तक सो जाते हैं और सुबह 6 बजे उठ जाते हैं। कुल मिलाकर 24 में से 12 घंटे लिखने और पढ़ने को समर्पित करते हैं। 

पुस्तक प्रेमियों की मुलाक़ात कराने का सिलसिला जारी

Celebrities attend 'Meet the Author' event, Senior Writer and Journalist Raj Kanwar talks about his Reading Habit
लेखक से मिलिए' कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

'ओ एन जी सी - एन अनटोल्ड स्टोरी' और 'डेटलाइन देहरादून' जैसी चर्चित किताबें लिखने वाले राज कंवर इन दिनों अपनी अगली पुस्तक- राइटर ऑफ ओबीचरिज'- पर काम कर रहे हैं। द हिन्दू, टाइम्स ऑफ इंडिया, गढ़वाल पोस्ट और हिमाचल टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में हज़ारों लेख लिख चुके राज कंवर उम्र के दसवें दशक में भी खासे चुस्त नज़र आते हैं।

Celebrities attend 'Meet the Author' event, Senior Writer and Journalist Raj Kanwar talks about his Reading Habit
लेखक से मिलिए' कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
इतवार शाम उन्होंने डीएवी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को अपनी कुछ किताबें भेंट की और अपने जीवन के कई रोचक किस्से भी सुनाए। उनकी पत्नी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrities attend 'Meet the Author' event, Senior Writer and Journalist Raj Kanwar talks about his Reading Habit
लेखक से मिलिए' कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
वैली ऑफ वर्ड्स कैफ़े के प्रमुख और लाल बहादुर शास्त्री आईएएस एकेडमी के पूर्व निदेशक संजीव चोपड़ा ने इस मौके पर कहा कि श्री कंवर लेखकों की युवा पीढ़ी के लिए कर्मनिष्ठा और लगन की एक शानदार मिसाल हैं।

ये भी पढ़ें...ढाई हजार से ज्यादा संदिग्ध मिले, दस गिरफ्तार: चारधाम यात्रा के मद्देनजर चला सघन सत्यापन अभियान, दस दिन में 67 हजार का वेरिफिकेशन
विज्ञापन
Celebrities attend 'Meet the Author' event, Senior Writer and Journalist Raj Kanwar talks about his Reading Habit
लेखक से मिलिए' कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि दून घाटी के लेखकों से पुस्तक प्रेमियों की मुलाक़ात कराने का सिलसिला  कैफ़े में जारी रहेगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed