फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra affected Highways and roads blocked water level of rivers has increased Uttarakhand Weather

Uttarakhand: चारधाम यात्रा प्रभावित, यमुनोत्री हाईवे दूसरे दिन भी नहीं खुला, नदियों के बढ़ते जलस्तर ने डराया

Tue, 05 Aug 2025 10:20 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़वाल Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 05 Aug 2025 10:20 AM IST
सार

बारिश के कारण हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन होने से चारधाम यात्रा प्रभावित हो रही है।यमुनोत्री में हाईवे जहां करीब 25 मीटर धंस गया है वहीं केदारनाथ यात्रा छह घंटे, गंगोत्री हाईवे साढ़े चार घंटे, बदरीनाथ हाईवे दो घंटे बाधित रहा।

विज्ञापन
Char Dham Yatra affected Highways and roads blocked  water level of rivers has increased Uttarakhand Weather
केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारी बारिश आफत बनकर बरस रही है। यमुनोत्री हाईवे पर दूसरे दिन भी आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। हाईवे पर स्याना चट्टी के पास दोनों ओर मलबा बोल्डर आने सड़क धंसने से आवाजाही बंद हैं। ईई मनोज रावत ने कहा कि दोनों जगहों पर हाईवे बहाली के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


केदारघाटी में रविवार देर रात्रि से सोमवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश होने से केदारनाथ यात्रा छह घंटे रोकी गई। इस दौरान यात्रियों को सोनप्रयाग में रोका गया। पूर्वाह्न 11 बजे से यात्रा शुरू हुई और 4 हजार यात्रियों को धाम के लिए रवाना किया गया। शाम पांच बजे दोबारा यात्रा रोक दी गई।

विज्ञापन

रविवार देर रात से केदारघाटी सहित जनपद में बारिश शुरू हो गई थी, जो सोमवार सुबह दस बजे तक होती रही। इस दौरान रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे मुनकटिया में बाधित हो गया था। साथ ही गौरीकुंड के समीप पैदल मार्ग भी अति संवेदनशील बना रहा, जिससे प्रशासन ने यात्रा रोकने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने सोनप्रयाग में 4 हजार से अधिक श्रद्धालु को सुरक्षा की दृष्टि से रोक दिया। कोई यात्री आगे नहीं जा सके, इसलिए बाजार में बैरियर भी लगा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

यात्रियों को रास्ता पार कराया
बारिश की तेज फुआरों के बीच यात्री केदारनाथ जाने का इंतजार करते रहे। सुबह 10 बजे बाद मौसम में सुधार होने पर एनएच द्वारा प्राथमिकता से गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया में पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबा को जेसीबी से साफ कराया और शटल सेवा के माध्यम से पूर्वान्ह 11 बजे यात्रियों को केदारनाथ के लिए रवाना किया गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों द्वारा सोनप्रयाग और गौरीकुंड में जवानों को सुरक्षा के दायरे में रास्ता पार कराया गया। साथ ही पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी, भीमबली, रामबाड़ा, लिनचोली में भी कई जगहों पर यात्रियों को रास्ता पार कराया गया।

ये भी पढ़ें...नवविवाहिता की हत्या: हुई थी लव मैरिज, अब घर में मिला शव, पति फरार; बहन से फोन पर जताई थी जान को खतरे की आशंका

सोनप्रयाग में तैनात कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि सोनप्रयाग से चार हजार यात्री धाम के लिए रवाना किए गए। मौसम खराब होने पर शाम पांच बजे यात्रा दोबारा बंद कर दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed