फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारधाम यात्रा 2021: तीर्थयात्री घर बैठे ऑनलाइन कर सकेंगे चारधाम के दर्शन और पूजा अर्चना

Thu, 13 May 2021 09:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 May 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Char Dham Yatra 2021: Pilgrims Can Do Char Dham  online Darshan and puja Now
चारधाम - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और देश दुनिया के तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से इस साल चारधाम यात्रा को स्थगित किया गया है। ऐसे में संकट के इस समय में श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए भक्तों के लिए सरकार चारधाम के वर्चुअल दर्शन कराने की तैयारी कर रही है। जिससे घर बैठे लोग चारधाम के दर्शन कर सकेंगे। इस संबंध में पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ भी चर्चा की। 



चारधाम यात्रा 2021: धारा 144 के बीच शुक्रवार को धाम के लिए प्रस्थान करेगी बाबा केदार की डोली

यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ के वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था करने से चारों धामों के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह को छोड़कर बाकी मंदिर परिसर के ऑनलाइन दर्शन और ऑडियो के माध्यम से पूजा अर्चना कर सकेंगे।

चारधाम यात्रा 2021: कल खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, पुजारी समेत केवल 25 लोग होंगे शामिल

बृहस्पतिवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन को ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पर्यटन मंत्री ने कहा कि देश-विदेश के तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से चारधाम यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया है।

Char Dham Yatra 2021: Pilgrims Can Do Char Dham  online Darshan and puja Now
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालुओं की भावना का आदर करते हुए चारधाम के वर्चुअल दर्शन करने के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कोरोनाकाल में घर पर सुरक्षित रहकर तीर्थयात्री चारधाम के वर्चुअल दर्शन करने के साथ पूजा-पाठ और भोग लगाने के साथ आरती भी कर सकेंगे।

Char Dham Yatra 2021: Pilgrims Can Do Char Dham  online Darshan and puja Now
बदरीनाथ - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 14 मई को दिन में 12.15 बजे और गंगोत्री धाम के कपाट इस बार 15 प्रात: 7.31 बजे खुलेंगे। जबकि केदारनाथ के कपाट 17 मई को सुबह 5 बजे और बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई प्रात: 4.15 बजे खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Char Dham Yatra 2021: Pilgrims Can Do Char Dham  online Darshan and puja Now
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला

चारधामों के कपाट निर्धारित तिथियों पर सांकेतिक रूप से खुलेंगे। गढ़वाल आयुक्त और उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने कहा कि धामों में पूजा परंपरा से जुड़े तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारियों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2021: Pilgrims Can Do Char Dham  online Darshan and puja Now
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

वहीं, जिन यात्रियों ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए एडवांस बुकिंग कराई थी, उन्हें अब बुकिंग के पैसे लौटाए जाएंगे। आदेश के अनुसार, 200 रुपये की प्रॉसेसिंग फीस छोड़कर बाकी धनराशि यात्रियों के बैंक खातों में जमा कराई जाएगी। अब तक 11 हजार से अधिक यात्रियों ने हेली सेवा की बुकिंग की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed