पासपोर्स्ट अप्वाइंटमेंट में बड़ा बदलाव हुआ है जो पासपोर्स्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी साबित हो सकता है।
पासपोर्स्ट अप्वाइंटमेंट में हुआ बड़ा बदलाव, पढ़ेंगे तो खुश हो जाएंगे
अब पासपोर्स्ट के लिए अप्लाई करने के बाद अप्वाइंटमेंट के लिए ज्यादा इतंजार नहीं करना होगा। पासपोर्ट बनाना है तो आज आवेदन करिये, कल का अप्वाइंटमेंट मिल जाएगा।
उत्तराखंड क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय एक दिन में 490 आवेदकों को बायोमीट्रिक टेस्ट के लिए अप्वाइंटमेंट दे रहा है। इससे अप्वाइंटमेंट मिलने की आवेदकों की राह आसान हो गई है। करीब दस साल पहले जब देहरादून में पासपोर्ट कार्यालय खुला तो उस वक्त प्रतिदिन औसतन 250 अप्वाइंटमेंट देता था।