चैत्र नवरात्र की आज से शुरुआत हो गई है। बाजार सजे हुए हैं तो वहीं मंदिरों में अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इस बार मां पालकी पर सवार होकर आई हैं। सबसे पहले आज मां शैलपुत्री की पूजन किया गया। माता के दर्शन के लिए सुबह से मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है।
Chaitra Navratri: भव्य सजे माता मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रथम दिन मां शैलपुत्री का पूजन
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:53 AM IST
सार
चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आज 19 मार्च को सुबह 6:52 बजे शुरू होगी और 20 मार्च को सुबह 4:52 बजे तक रहेगी। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है, जो खुशहाली, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन