फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather rain storm snowfall lightning Possibility in many districts advised to remain alert

Uttarakhand Weather: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, गंगोत्री-यमुनोत्री-बदरीनाथ में हुई बर्फबारी, बढ़ी ठंड

Thu, 19 Mar 2026 08:21 AM IST
Renu Saklani अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 19 Mar 2026 08:21 AM IST
सार

मौसम विभाग की ओर से आज कई जिलों में बारिश-आंधी-बर्फबारी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather rain storm snowfall lightning Possibility in many districts advised to remain alert
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला और बदरीनाथ-केदारनाथ गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी हुई। बर्फबारी से कड़ाके ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में आज बृहस्पतिवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखने की संभावना जताई गई थी। 

विज्ञापन


 बदरीनाथ-केदारनाथ, गंगोत्री यमुनोत्री धाम में सुबह बर्फबारी होने के साथ ही एक बार फिर ठंड लौट आई। मौसम विभाग ने आज राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और ऊंचाई वाले क्षेत्रों (3000 मीटर से अधिक) में बर्फबारी की संभावना जताई गई थी।
विज्ञापन


हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकने और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में भी गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील
बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों में राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।


ये भी पढ़ें...Chaitra Navratri:  आह्वान...लिंगानुपात साध करनी होगी देवियों की साधना, सरकारी आंकड़ों में घटी बेटियों की संख्या

दून में दिन में छाए बादल रात में बूंदा बांदी 
देहरादून में बुधवार को दिन में बादल छाए रहे और देर शाम बूंदा बांदी भी हुई। आज भी दून में आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 23°C और न्यूनतम 13°C रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed