फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस से भिड़ी बेकाबू कार, हादसे के बाद सड़क पर कराहते रहे घायल

Thu, 06 Oct 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 06 Oct 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
car hit in accident in rishikesh.
accident in rishikesh - फोटो : AmarUjala

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक बेकाबू कार सवारियों से भरी बस से जा टकराई। हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। उन्हें ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की गंभीर हालत देख हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट रेफर कर दिया। बस में सवार सभी 35 यात्री सुरक्षित हैं

car hit in accident in rishikesh.
accident in rishikesh - फोटो : AmarUjala

घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार दोपहर निजी परिवहन कंपनी की एक बस कर्णप्रयाग से सवारियों को लेकर ऋषिकेश आ रही थी। इसी बीच ब्यासी क्षेत्र में विपरीत दिशा से तेज रफ्तार कार परिचालक साइड से बस से जा टकराई।

car hit in accident in rishikesh.
accident in rishikesh - फोटो : AmarUjala

गनीमत रही कि बस चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में कार में सवार कुलदीप (27) पुत्र चंद्रवीर निवासी 418, गोमुख अपार्टमेंट, कौशांबी गाजियाबाद, प्रवीन (30) पुत्र रामधन, वीकेंद्र (32) पुत्र जगदीश, विकास (25) निवासी छपरौली, बागपत उत्तर प्रदेश घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
car hit in accident in rishikesh.
108

सूचना पर पुलिस ने 108 आपातकालीन सेवा से घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कुलदीप को जौलीग्रांट रेफर कर दिया।

विज्ञापन
car hit in accident in rishikesh.
accident - फोटो : graphic

पुलिस ने बताया कि बस में 35 लोग सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने पर सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। बस स्वामी गंगा सिंह बिष्ट ने बताया कि कार सामने से लहराते हुए आई और सीधे बस से जा टकराई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed