फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

12वीं के बाद युवाओं के लिए करियर बनाने का सुनहरा मौका, यहां करें अप्लाई

Sat, 27 Jan 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Jan 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
after 12th student apply here for bright future
डेमो - फोटो : डेमो

अगर आप इस साल 12वीं की परीक्षा देने जा रहे हैं और कहीं दाखिले के लिए आवेदन पत्र भरने की तैयारी में हैं तो आपके लिए अपार मौके मौजूद हैं। भले ही जेईई मेन की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी हो लेकिन अन्य जगहों से भी इंजीनियरिंग करने का मौका अभी बाकी है। मेडिकल में नीट के अलावा भी मौका है। विधि में भी मौका है। हम आपको बता रहे हैं कि आप कहां-कहां आवेदन कर सकते हैं।


 

after 12th student apply here for bright future
exam
क्लैट : 12वीं के बाद देश के शीर्ष विधि विश्वविद्यालयों से इंटिग्रेटेड एलएलबी करने का मौका है। इसके लिए आपके 12वीं में किसी भी विषय में कम से कम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए यह क्राइटेरिया 40 प्रतिशत अंकों का है। क्लैट ऑनलाइन के लिए आप 31 मार्च 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। क्लैट की परीक्षा 13 मई 2018 को होगी। 
वेबसाइट : www.clat.ac.in

 
after 12th student apply here for bright future
exam
नीट : अगर आप एमबीबीएस, बीडीएस, आयुर्वेद, होम्योपैथ, वेटरेनरी आदि में कॅरियर बनाना चाहते हैं तो नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2018 में शामिल होने का मौका है। इसके लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। नीट का आयोजन छह मई को होने जा रहा है। फरवरी तक प्रथम सप्ताह तक नीट की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। 
वेबसाइट :  www.cbseneet.nic.in

 
विज्ञापन
विज्ञापन
after 12th student apply here for bright future
exam
आईएसआई : अगर आप 12वीं के बाद सांख्यिकी में कॅरियर बनाना चाहते हैं तो भारतीय सांख्यिकी संस्थान(आईएसआई) में दाखिले का मौका है। यहां बैचलर ऑफ स्टैटिस्टिक्स ऑनर्स और बैचलर ऑफ मैथ्स ऑनर्स में दाखिला ले सकते हैं। दोनों कोर्स में दाखिले के लिए 12वीं में मैथ्स के साथ ही अनिवार्य तौर पर अंग्रेजी होनी जरूरी है। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सात फरवरी से नौ मार्च 2018 तक चलेगी। इसकी प्रवेश परीक्षा 13 मई 2018 को होगी। 
वेबसाइट : www.isical.ac.in

 
विज्ञापन
after 12th student apply here for bright future
प्रतीकात्मक तस्वीर
एनएलयू दिल्ली : पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड बीए एलएलबी कोर्स में दाखिले के लिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। यहां प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं होना जरूरी है। प्रवेश परीक्षा छह मई 2018 को होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन सात अप्रैल 2018 तक कर सकते हैं। 
वेबसाइट : www.nludelhi.ac.in

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed