उत्तराखंड में सतपुली-पोखड़ा मार्ग पर मंगलवार को जीएमओयू की सवारियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही बस के परखच्चे उड़ गए। तस्वीरों में देखिए दर्दनाक हादसे का मंजर...
2 of 8
उत्तराखंड में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। घायलों ने डीएम, एसएसपी और पुलिस अधिकारियों को बताया कि चालक और परिचालक दोनों नशे में थे और दोनों ने संगलाकोटी बाजार के एक होटल में शराब पी थी।
3 of 8
उत्तराखंड में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलते ही सतपुली, गुमखाल और आसपास के क्षेत्रों से पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ राहत और बचाव कार्य चलाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए हंस चिकित्सालय सतपुली में भर्ती कराया गया है, जहां से ज्यादातर घायलों को रेफर कर कोटद्वार बेस अस्पताल भेजा गया है।
4 of 8
उत्तराखंड में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यहां उनका उपचार चल रहा है। कोटद्वार से भी एक गंभीर घायल को देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष सतपुली पूर्णिमा गर्ग ने बताया कि बस हादसा मंगलवार दिन में करीब 1:15 बजे हुआ। जीएमओयू की यह बस डाक गाड़ी के रूप में भी संचालित हो रही थी।
5 of 8
उत्तराखंड में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दिन में बस बैजरो से डाक के साथ ही सवारियों को लेकर कोटद्वार के लिए चली थी। रास्ते में रीठाखाल के कबरा गांव के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।