फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: इनोवा कार बचाने के चक्कर में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, मच गया कोहराम

Sun, 17 Jun 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतपुली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतपुली Updated Sun, 17 Jun 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
bus accident in Pauri, Uttarakhand photos
bus accident - फोटो : amar ujala

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सतपुली मल्ली के पास जीएमओयू की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में 10 साल की एक बच्ची की मौत हो गई। बस में सवार 27 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 12 यात्रियों को सतपुली में प्राथमिक उपचार के बाद कोटद्वार बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।  


 

bus accident in Pauri, Uttarakhand photos
accident

थानाध्यक्ष सतपुली जितेंद्र चौहान के मुताबिक शनिवार दिन में करीब साढ़े बारह बजे पौड़ी से कोटद्वार जा रही जीएमओयू की बस जैसे ही सतपुली से कोटद्वार के लिए चली, सतपुली मल्ली में बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस विपरीत दिशा से आ रही एक इनोवा कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और वन विभाग के गेस्ट हाउस के पास करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

bus accident in Pauri, Uttarakhand photos
accident

बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। सूचना मिलते ही सतपुली से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों संग राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायल सवारियों ने पुलिस को बताया कि बस चालक ने कोटद्वार से सतपुली की ओर आ रही इनोवा कार को बचाने के प्रयास में वाहन को पहाड़ी पर चढ़ा दिया। बस पहाड़ी से टकराने के बाद पीछे की ओर लौटकर खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bus accident in Pauri, Uttarakhand photos
accident

दुर्घटना में स्नेहा (10) पुत्री मनोज कुमार निवासी विजयनगर बाईपास गाजियाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार अन्य 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को खाई से निकालकर सतपुली के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया। जहां से गंभीर रूप से घायल 12 यात्रियों को कोटद्वार रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ पौड़ी धन सिंह तोमर ने सतपुली चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्थाओं पर खासी नाराजगी जताई।

विज्ञापन
bus accident in Pauri, Uttarakhand photos
accident

सतपुली मल्ली में हुई बस दुर्घटना में घायलों की सूची      
1-आयुषी (28) पत्नी संतोष जुयाल ग्राम बंडूल कोट ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल। लव (11)  पुत्र संतोष जुयाल ग्राम बंडूल कोट ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल। कंचन साक्षी (34) पत्नी मनोज कुमार विजय नगर गाजियाबाद। श्वेता (10) पुत्री मनोज कुमार विजय नगर गाजियाबाद। संतोष जुयाल (34) पुत्र शिव प्रसाद जुयाल निवासी ग्राम बंडूल कोट ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल। अनिरूद्ध (12) पुत्र बीरेंद्र बड़ोला निवासी बालासौड़ कोटद्वार। बीरेंद्र बड़ोला (45) पुत्र मोहन लाल निवासी बालासौड़ कोटद्वार। जगदंबा प्रसाद (46) पुत्र राजेश्वर निवासी निम्बूचौड़ कोटद्वार। ताजबर सिंह (51) पुत्र मनवर सिंह निवासी आमपड़ाव कोटद्वार। प्रेम बहादुर (26) पुत्र भीम बहादुर निवासी नेपालगंज नेपाल। भीम बहादुर (58) पुत्र शाह बहादुर निवासी नेपालगंज नेपाल। किशोर कुमार (37) पुत्र ललिता प्रसाद निवासी घोड़ीखाल पौड़ी। गोपाल (35) पुत्र शेर बहादुर निवासी कौलपुर नेपाल। शिवचरण नेगी (62) पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी उरेगी पौड़ी। मंजू देवी (50) पत्नी शिवचरण नेगी निवासी उरेगी पौड़ी। धीरज सिंह (43) पुत्र शिव सिंह बिष्ट निवासी पाटीसैण, पौड़ी गढ़वाल। ऊषा देवी (45) पत्नी साबर सिंह निवासी पाबौ, पौड़ी गढ़वाल। साबर सिंह (58) पुत्र बलवंत सिंह निवासी पाबौ, पौड़ी गढ़वाल। सिताब सिंह (74) पुत्र स्व. गब्बर सिंह निवासी दिल्ली। बलवीर सिंह (68) पुत्र स्व. गब्बर सिंह निवासी दिल्ली। आरती गौड़ (37) पत्नी सुरेश गौड़ निवासी कोटद्वार। सानिध्य (12) पुत्री सुरेश गौड़ निवासी कोटद्वार। शोभा देवी (37) पत्नी अजय बिष्ट निवासी सीला पाबौ पौड़ी गढ़वाल। शिया (15) पुत्री अजय बिष्ट निवासी सीला पाबौ, पौड़ी गढ़वाल। अंजली (13) पुत्री अजय बिष्ट निवासी सीला पाबौ, पौड़ी गढ़वाल। सोनम(09) पुत्री अजय बिष्ट निवासी सीला पाबौ, पौड़ी गढ़वाल। सुमित रावत (19) पुत्र गब्बर सिंह निवासी किशनपुर कोटद्वार। राजू (23) पुत्र गोपाल सिंह निवासी नेपाल।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed