फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुल्ली एप मामला: दो गिरफ्तारियों से उत्तराखंड में हड़कंप, एक कॉलेज स्टूडेंट तो दूसरी 12वीं पास, पढ़ें चौंकाने वाली बातें

Wed, 05 Jan 2022 03:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 05 Jan 2022 03:13 PM IST
विज्ञापन
Bulli Bai App Case: two Student Caught in Bulli Bail Case from uttarakhand
हिरासत में मयंक - फोटो : अमर उजाला

चर्चित बुल्ली बाई एप मामले में उत्तराखंड से दो गिरफ्तारी हो चुकी हैं। अब तक मामले में कुल तीन गिरफ्तारियां हुई हैं। एक गिरफ्तारी बगंलुरु और दो उत्तराखंड से हुई हैं। उत्तराखंड से दो गिरफ्तारी होने के बाद मुंबई पुलिस अभी भी राज्य में डेरा डाले हुए है। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस मुंबई पुलिस से जानकारी जुटा रही है। खास बात ये है कि अभी तक गिरफ्तार हुए तीनों आरोपी स्टूडेंट हैं।



मंगलवार को मुंबई की साइबर पुलिस ने ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक युवती को गिरफ्तार किया। वहीं देर रात कोटद्वार से एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। दो गिरफ्तारी होने से उत्तराखंड पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

उत्तराखंड एसटीएफ भी सक्रिय हो गई है। एसटीएफ अपने स्तर से जानकारियां जुटा रही है। तमाम सोशल मीडिया अकाउंट की निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही इस तरह की एप पर भी नजर रखी जा रही है। एसटीएफ के अंतर्गत साइबर थानों की पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है। 

Bulli Bai App Case: two Student Caught in Bulli Bail Case from uttarakhand
हिरासत में मयंक - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड से हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी छात्र हैं। रुद्रपुर से गिरफ्तार हुई युवती 12वीं पास है और प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रही थी। तो वहीं कोटद्वार से हिरासत में लिया गया युवक दिल्ली के एक कॉलेज में अध्ययनरत है।
Bulli Bai App Case: two Student Caught in Bulli Bail Case from uttarakhand
हिरासत में मयंक - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस ने बताया कि रुद्रपुर से हिरासत में ली गई युवती का नाम श्वेता सिंह है। कोटद्वार के कोतवाल विजय सिंह ने बताया है कि मुंबई पुलिस की टीम ने मंगलवार रात मयंक रावत को उसके घर से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bulli Bai App Case: two Student Caught in Bulli Bail Case from uttarakhand
हिरासत में मयंक - फोटो : अमर उजाला
श्वेता ट्विटर पर तीन अकाउंट चला रही थी। फिलहाल एक ही अकाउंट के बारे में जानकारी मिल पाई है। ट्विटर के जरिये उसने समुदाय विशेष की महिलाओं की बोली लगवाई थी। 
विज्ञापन
Bulli Bai App Case: two Student Caught in Bulli Bail Case from uttarakhand
हिरासत में मयंक - फोटो : अमर उजाला

गत वर्ष श्वेता सिंह के पिता की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। माता की मौत 2011 में हो गई थी। उसकी दो बहनें और एक भाई है। सभी पढ़ाई कर रहे हैं। उसके परिवार का खर्च वात्सल्य योजना के तीन हजार रुपये और पिता की कंपनी की ओर से दिए जाने वाले 10 हजार रुपये से चलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed