फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Buddha Purnima Snan 2023 today in haridwar Ganga Ghat no entry of heavy vehicles route diversion

Buddha Purnima Snan: श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, हरिद्वार में भारी वाहनों की नो एंट्री, ये रहेगा रूट

Fri, 05 May 2023 05:31 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 05 May 2023 05:31 AM IST
सार

Buddha Purnima Snan Today: स्नान के लिए रूट डायवर्जन के साथ अलग अलग रूटों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। अत्यधिक दबाव होने पर नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-फेरूपुर-जगजीतपुर-एसएम तिराहा-शनि चौक-मातृसदन पुलिया से बैरागी कैंप भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
Buddha Purnima Snan 2023 today in haridwar Ganga Ghat no entry of heavy vehicles route diversion
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज बुद्ध पूर्णिमा है। बुद्ध पूर्णिमा के साथ बैशाख स्नान भी समाप्त हो जाएगा। धार्मिक शास्त्रों में बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान का बड़ा महत्व है। स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 5.30 बजे से 7.30 बजे तक होगा। स्नान के बाद फल, वस्त्र, छतरी, चांदी दान सबसे अधिक फलदायी माना जाता है। मुहूर्त शुरू होते ही श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। 

विज्ञापन


भारतीय प्राच्य विद्या सोसाइटी कनखल के ज्योतिषाचार्य डाॅ. प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक 5 मई शुक्रवार को भगवान बुद्ध का जन्म दिवस है। मान्यता है कि भगवान बुद्ध विष्णु के अवतार हैं। सनातन धर्म में बैशाख माह को श्री नारायण की भक्ति के लिए उत्तम मास माना गया है।
विज्ञापन


इसके चलते श्रद्धालु पवित्र तीर्थ स्थलों में स्नान और दान कर पुण्य अर्जित करते हैं। वैशाख शुक्ल पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। पूर्णिमा जगत के पालनकर्ता श्री हरि विष्णु भगवान को समर्पित होती है। इसी दिन भगवान बुद्ध की जयंती और निर्वाण दिवस भी बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा स्नान के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे से शुक्रवार को स्नान संपन्न होने तक प्लान लागू रहेगा। इस अवधि में शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एसपी क्राइम एवं यातायात रेखा यादव ने बताया कि स्नान के लिए रूट डायवर्जन के साथ अलग अलग रूटों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग सुनिश्चित की गई है।

स्नान के चलते ऐसे रहेगा वाहनों की आवाजाही का रूट

-दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहन नारसन-मंगलौर-कोर कालेज-ख्याति ढाबा-गुरुकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक-हरिद्वार आएंगे और अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू में पार्क होंगे। यातायात का दबाव बढ़ने पर गुरुकुल कांगड़ी से सर्विस लेन-सिंहद्वार-देशरक्षक तिराहा बूढ़ीमाता-श्रीयंत्र पुलिया से बैरागी कैंप पार्किंग में भेजे जाएंगे। अत्यधिक दबाव होने पर नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-फेरूपुर-जगजीतपुर-एसएम तिराहा-शनि चौक-मातृसदन पुलिया से बैरागी कैंप भेजे जाएंगे।

- देहरादून-ऋषिकेश की ओर से नजीबाबाद-दिल्ली-मेरठ जान वाले हल्के वाहनों को सप्तऋषि बैरियर से बाएं टर्न कर शांतिकुंज गेट नंबर एक व तीन से होते हुए गीता कुटीर चौकी तिराहा से दाहिने टर्न कर सर्वानंद घाट से राष्ट्रीय राजमार्ग-34 से नजीबाबाद-दिल्ली-मेरठ की ओर भेजे जाएंगे। बड़े वाहनों को सप्तऋषि बैरियर से सर्विस लेन से नजीबाबाद-दिल्ली-मेरठ की ओर भेजा जाएगा। दिल्ली की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को सर्वानन्द घाट कट से रॉन्ग साइड भेजकर सप्तऋषि चौकी के पास से देहरादून हाईवे पर भेजा जाएगा।

दबाव बढ़ने पर यहां से भेजे जाएंगे वाहन
-दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से देहरादून, ऋषिकेष और चारधाम जाने वाले वाहनों को दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-कोर कालेज-ख्याति ढाबा-गुरुकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक-हरिद्वार-नेपालीफार्म तिराहा-ऋषिकेश-देहरादून भेजा जाएगा। दबाव बढ़ने पर नारसन-मंगलौर-बिजौली चौक एनएच-344 होते हुए-सालियर-भगवानपुर-मंडावर-छुटमलपुर बाईपास बिहारीगढ़-मोहण्ड-देहरादून भेजा जाएगा।

-दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से नजीबाबाद की ओर जाने वाले वाहन नारसन-मंगलौर-कोर कालेज-ख्याति ढाबा-गुरुकुल कांगड़ी- शंकराचार्य चौक-चंडी चौक व चंडी चौकी-श्यामपुर-नजीबाबाद भेजे जाएंगे। दबाव बढ़ने पर मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-बालावाली-बिजनौर-नजीबाबाद जाएंगे। अत्यधिक दबाव बढ़ने पर मेरठ-मुजफ्फरनगर-गंगा बैराज चौकी-बिजनौर-किरतपुर-नजीबाबाद-कोटद्वार-पौड़ी भेजा जाएगा।

- पंजाब-हरियाणा से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहन सहारनपुर-मंडावर-भगवानपुर-सालियर-बिजौली चौक होते हुए नगला इमरती-कोर कालेज-बहादराबाद बाईपास-हरिलोक तिराहा-गुरुकुल कांगड़ी-हरिद्वार और अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू में पार्क किए जाएंगे। दबाव बढ़ने पर बिजौली चौक-एनएच 344 होते हुए नगला इमरती-कोर कालेज-बहादराबाद बाइपास-हरिलोक तिराहा-गुरुकुल कांगड़ी-सर्विसलेन-सिंहद्वार-देशरक्षक तिराहा-बूढ़ी माता-श्रीयंत्र पुलिया से बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा। अत्यधिक दबाव होने पर सहारनपुर-मण्डावर-भगवानपुर-सालियर-बिजौली चौक-एनएच-344 होते हुए-नगला इमरती-लक्सर-फेरूपुर जगजीतपुर-एसएम तिराहा-शनि चौक-मातृसदन पुलिया से बैरागी कैम्प पार्किंग भेजा जाएगा।

- पंजाब-हरियाणा से देहरादून, ऋषिकेश और चारधाम जाने वाले वाहन सहारनपुर-मण्डावर-भगवानपुर-सालियर-बिजौली चौक-एनएच-344 होते हुए नगला इमरती-कोर कालेज-बहादराबाद बाइपास-हरिलोक तिराहा-गुरुकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक-चंडी चौक-रायवाला-नेपाली फार्म-देहरादून-ऋषिकेश से भेजे जाएंगे। दबाव बढ़ने पर सहारनपुर-मण्डावर-भगवानपुर-सालियर-बिजौली चौक-एनएच-344 होते हुए सहारनपुर बाइपास-छुटमलपुर बाइपास-बिहारीगढ़-मोहंड-देहरादून भेजे जाएंगे।

- पंजाब-हरियाणा से नजीबाबाद जाने वाले वाहन सहारनपुर-मण्डावर-भगवानपुर-सालियर-बिजौली एनएच-344 होते हुए नगला इमरती-कोर कालेज-बहादराबाद बाइपास-हरिलोक तिराहा-गुरुकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक-चंडी चौक से श्यामपुर-चिड़ियापुर-नजीबाबाद भेजे जाएंगे। दबाव बढ़ने पर सहारनपुर-मण्डावर-भगवानपुर-सालियर-बिजौली चौक- एनएच-344 होते हुए नगला इमरती-लक्सर-बालावाली बिजनौर-नजीबाबाद भेजा जाएगा।

- नजीबाबाद से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले छोटे वाहनों को नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-चंडी चौकी से दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू में भेजा जाएगा। बड़े वाहन नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-4.2 डायवर्ट कर गौरीशंकर-नीलधारा पार्किंग में भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़ें...Roorkee:  पत्नी के साथ रेस्टोरेंट में आए युवक ने की हर्ष फायरिंग, मची अफरा-तफरी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

- मुरादाबाद-नजीबाबाद से देहरादूऩ, ऋषिकेश व चारधाम जाने वाले वाहन नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-चण्डीचौकी-चण्डीचौक-रायवाला-नेपालीफार्म-देहरादून-ऋषिकेश जाएंगे। दबाव बढ़ने पर छोटे वाहनों को नजीबाबाद-चिड़ियापुर-ष्यामपुर-चण्डीचौकी-चीला मार्ग होते हुए ऋषिकेश-देहरादून और बड़े मुरादाबाद-नजीबाबाद-बिजनौर-बालावाली-लक्सर-जगजीतपुर-सिंहद्वार-शंकराचार्य चौक-रोड़ीबेलवाला-भूपतवाला से देहरादून-ऋषिकेश जाएंगे।

- अत्यधिक दबाव बढ़ने पर छोटे वाहन बालावाली-लक्सर-जगजीतपुर-सिंहद्वार-शंकराचार्यचौक-रोड़ीबेलवा-भूपतवाला होते हुए देहरादून-ऋषिकेश जाएंगे। बड़े वाहन मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा-काशीपुर-जसपुर-भूतपुरी चौराहा-शेरकोट-धामपुर-नहटौर-झालू- बिजनौर व गंगा बैराज-मोंटी तिराहा-मिरापुर- जानसठ-सिखेड़ा-जानसठ सिखेड़ा बाइपास- बिलासपुर कट-भोपा बाईपास ओवरब्रिज-बागोवाली चौराहा-रोहना देवबंद-नांगल- गागलहेड़ी से बाई ओर मुड़कर सहारनपुर-बिहारीगढ़-मोहंड चौकी- देहरादून-ऋषिकेश भेजा जाएगा।

- देहरादून-ऋषिकेश से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहन देहरादून-ऋषिकेश-नेपालीफार्म-रायवाला-हरिद्वार भेजकर लालजीवाला-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू में भेजे जाएंगे। दबाव बढ़ने पर रूट देहरादून-ऋषिकेश-नेपालीफार्म-रायवाला-दूधाधारी तिराहा से मोतीचूर पार्किंग भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed