भले ही रिजर्व बैंक ने शादी के लिए पैसे निकालने के लिए लोगों को सहूलियत दी है, लेकिन इससे परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आइए एक भावी दुल्हन से जानते हैं इस सुविधा का कड़वा सच...
आसान नहीं शादी के लिए बैंक से पैसे निकालना, यकीन नहीं तो इस 'दुल्हन' का दर्द जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी ने लोगों को इस कदर परेशान कर दिया है कि एक दुल्हन अपनी शादी की खरीदारी करने के बजाए कभी बैंक तो कभी डीएम कार्यालय के चक्कर काट रही है।
दूल्हे की मां भी डीएम से साइन कराने के लिए घंटों इंतजार करती रही और आखिर में बिना साइन के वापस लौटना पड़ा। सोमवार को डीएम कार्यालय का यही हाल रहा, हालांकि डीएम ने ऐसे किसी भी दिशा-निर्देश मिलने से मना किया। लोग बैंकों से ढाई लाख निकालने की खबर सुनकर बैंक और डीएम कार्यालय पहुंच रहे थे।
बता दें कि जिनके घरों में शादी है, वे नोटबंदी से बहुत परेशान हैं। घर पर शादी है लेकिन खरीदारी, बुकिंग किसी भी काम के लिए पैसा नहीं है। लोगों को बैंकों से ढाई लाख तक मिलने की खबर मिली तो वे बैंक पहुंच गए। लेकिन बैंक वालों ने यह कहकर लौटा दिया कि पहले डीएम से हस्ताक्षर करा कर लाएं, उसके बाद ही पैसा दिया जाएगा। लोग शादी के कार्ड और चेक लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे लेकिन हस्ताक्षर नहीं होने से परेशान हो गए और उन्हें यहां से लौटना पड़ा।
सोमवार को सहस्त्रधारा रोड निवासी अर्चिता शादी का कार्ड और चेक लेकर डीएम के पास पहुंची। अर्चिता ने डीएम से हस्ताक्षर की बात कही तो डीएम ने मना कर दिया। इस पर अर्चिता का चेहरा उतर गया। बोली, बैंक गए तो उन्होंने यहां भेज दिया, यहां यह भी मना कर रहे हैं। इस समय जब उसे शादी की खरीदारी करनी चाहिए थी तो वह डीएम कार्यालय के चक्कर काट रही है। अब तक अपने लिए एक सामान नहीं लिया।