देहरादून के ईसी रोड स्थित भारत हार्ट इंस्टीट्यूट में उपचार के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा काटा और तोड़फोड़ भी की।
2 of 8
bharat heart institute
- फोटो : AmarUjala
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में परिजन शव लेकर अपने पैतृक गांव को रवाना हो गए। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
3 of 8
bharat heart institute
- फोटो : AmarUjala
प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएल रोड निवासी रामपाल सिंह (68) को चार दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत के बाद ईसी रोड स्थित भारत हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार जांच के बाद चिकित्सकों ने फेफडे़ में पानी भरे होने की बात कहते हुए उपचार शुरू किया।
4 of 8
bharat heart institute
- फोटो : AmarUjala
मंगलवार को चिकित्सकों ने एंजियोग्राफी की जरूरत बताते हुए चार लाख रुपये जमा कराने को कहा। रामपाल सिंह के पुत्र रजनीश के अनुसार उन्होंने करीब दो लाख रुपये का इंतजाम भी कर लिया। उन्होंने कहा कि शेष दो लाख रुपये वे बुधवार शाम तक जमा करा देंगे। रजनीश ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने एंजियोग्राफी से इंकार करते हुए उपचार बंद कर दिया, जिसके चलते बुधवार दोपहर रामपाल की मौत हो गई।
5 of 8
bharat heart institute
- फोटो : AmarUjala
इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने दरवाजे और खिड़की के शीशे भी तोड़ दिए। बाद में उन्होंने अस्पताल परिसर और बाहर भी जमकर विरोध जताया। रोते हुए परिजनों ने अस्पताल और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।