फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार, बेवफाई और फिर मौत, पत्नी के प्रेमी ने ऐसे उजाड़ दिया प्रेमिका का हंसता खेलता परिवार...

Sat, 14 Mar 2020 03:11 PM IST
अलका त्यागी कुणाल दरगन, अमर उजाला, हरिद्वार
कुणाल दरगन, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 14 Mar 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend Done His married Girlfriend Husband Murder Brutally in Love Affair
- फोटो : अमर उजाला

जिस महिला की खातिर घर परिवार से लेकर पूरे समाज से अदावत की थी, आखिर में वह ही दीपक की मौत की वजह बनी। पूरा परिवार भले ही लाडले की मौत पर गमजदा है, लेकिन उन्हें इस खौफनाक अंत का अंदेशा डेढ़ साल पहले ही हो गया था। इसके बाद भी दीपक ने परिवार को दरकिनार कर इश्क की राह को अपनाया था। 

Boyfriend Done His married Girlfriend Husband Murder Brutally in Love Affair
- फोटो : अमर उजाला

मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले दीपक के प्रेम की दास्तान अजीबोगरीब है। चार भाइयों में सबसे छोटे दीपक की एक गर्लफ्रेंड थी। गलफ्रेंड की करीबी सहेली एक शादीशुदा महिला थी। गर्लफ्रेंड की शादी हुई तो उसकी शादीशुदा सहेली दीपक के करीब आ गई। 

Boyfriend Done His married Girlfriend Husband Murder Brutally in Love Affair
- फोटो : अमर उजाला

यहां से शुरू हुए प्यार के सफर में जो भी बाधा बना दीपक उसे पीछे छोड़ता चला गया। नशेड़ी पति से आजिज आ चुकी महिला ने दीपक का हाथ थाम लिया। शादी कर दीपक घर पहुंचा, बाकायदा उसका परिचय अपनी पत्नी के रूप में कराया। परिवार के लोगों से उसने पत्नी की पिछली जिंदगी के बारे में झूठ भी बोला, पर अधिक दिन तक झूठ टिक नहीं पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boyfriend Done His married Girlfriend Husband Murder Brutally in Love Affair
- फोटो : अमर उजाला

एक दिन उसकी पत्नी की मां उसके पहले पति के पास रह रहे बच्चों को लेकर दीपक के घर पहुंची, तब राज फाश हो गया। दीपक के परिजनों ने पत्नी से अलग होने की शर्त रखी।  दीपक ने पत्नी को ही चुनते हुए घर की दहलीज पार कर ली। 

विज्ञापन
Boyfriend Done His married Girlfriend Husband Murder Brutally in Love Affair
- फोटो : अमर उजाला

दीपक से परिवार ने किनारा कर लिया। अब जब  दीपक के कत्ल की बात परिवार के कान तक पहुंची, तब उन्होंने सीधे ही उसकी पत्नी की तरफ उंगली खड़ी कर दी। आखिर में जब पुलिस नतीजे पर पहुंची, तब पत्नी ही कत्ल की मुख्य वजह बनकर सामने आई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed