उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में चोरी और नशाखोरी का आरोप लगाकर गांव के उपप्रधान सहित कुछ दबंगों ने कड़ाके की ठंड में 11-12 साल के बच्चे को अर्द्धनग्न कर जूते-चप्पलों से सरेआम पीट दिया।
2 of 6
boy beaten
- फोटो : amar ujala
इसके बाद दबंगों ने ढाई मिनट की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। घटना के तीन दिन बाद बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उपप्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
3 of 6
boy beaten
- फोटो : amar ujala
टैगोर नगर निवासी ग्रामीण के 12 साल के बेटे ने इस साल राजकीय इंटर कालेज में कक्षा सातवीं में प्रवेश लिया था। पढ़ाई में मन न लगने पर स्कूल जाना छोड़ वह पिता के साथ कामकाज में हाथ बंटाने लगा। पुलिस को दी तहरीर में उसके पिता ने आरोप लगाया कि दो जनवरी की देर शाम गांव के उपप्रधान आनंद सरकार, ग्रामीण बबलू, निरंजन हीरा, विभूति गाईन, शुभम मांझी और दीपांकर गोलदार ने चोरी और नशाखोरी का आरोप लगाते हुए उसे पकड़ लिया।
4 of 6
boy beaten
- फोटो : amar ujala
कड़ाके की ठंड में बालक को अर्द्धनग्न कर जूते- चप्पलों से जमकर पीटा और मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। चौकी प्रभारी आरसी तिवारी ने कहा सभी छह आरोपियों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ धारा 147, 323, 504 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
5 of 6
boy beaten
- फोटो : amar ujala
चोरी और नशाखोरी का आरोप लगाकर बालक को पीटने वालों ने इंसानियत का शर्मसार कर दिया। वीडियो में बालक चीखता-चिल्लाता और छोड़ने की गुहार लगाता दिख रहा है लेकिन दबंगों को तरस नहीं आया। दो पीटते रहे और बाकी वीडियो बनाते रहे।