फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांबे एक्सप्रेस को ले जा रहा इंजन पटरी से उतरा, बड़ा हादसा टला

Tue, 21 Feb 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 21 Feb 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
bombay express derail
train - फोटो : amar ujala

दून रेलवे स्टेशन पर बांबे एक्सप्रेस का इंजन पटरी से नीचे उतर गया। संयोग यह रहा कि उस वक्त दूसरे ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आ रही थी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।


 

bombay express derail
train

बताया जा रहा है कि रेलवे ने इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए असिस्टेंट लोको पायलट (सह चालक) को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं, जांच के बाद इसमें कुछ और रेलकर्मियों पर भी गाज गिरनी तय है।
 

bombay express derail
train

घटनाक्रम के अनुसार, महाराष्ट्र से पहुंची बांबे एक्सप्रेस (बांद्रा एक्सप्र्रेस) के कोचों को शनिवार रात तीन नंबर प्लेटफार्म से शंटिंग कर वाशिंग लाइन पर ले जाया जा रहा था। इंजन ट्रेन को शंटिंग लाइन पर लाने के लिए बैक कर हरिद्वार की तरफ ले गया। इसी दौरान चार नंबर प्लेटफार्म की तरफ इंजन जोर की आवाज के साथ पटरी से उतर गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
bombay express derail
train

इंजन के पटरी से उतरते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक भी लगा दिया। संयोग यह रहा कि ट्रेन के बाकी कोच पटरी से नीचे नहीं उतरे और दूसरे ट्रैक में कोई अन्य ट्रेन नहीं आ रही थी। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह इंजीनियरिंग, मेकेनिकल और अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे।
 

विज्ञापन
bombay express derail
train

इंजन को पटरी पर लाने की कोशिश की गई, लेकिन इसमें देर रात सफलता नहीं मिल पाई। उसके बाद कोचों को इंजन से अलग कर वाशिंग लाइन पर ले जाया गया। रेलकर्मियों को रविवार दोपहर 12 बजे बाद इंजन को पटरी पर लाने में सफलता मिल पाई। स्टेशन अधीक्षक अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट बनाकर मुरादाबाद रेल मंडल को भेज दी गई है। मंडल अधिकारियों की तरफ से मिले निर्देशों के तहत अगली कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed