बॉलीवुड के स्टार कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा देशमुख अपनी शादी की सालगिरह मनाने पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंचे। ये कपल चार दिन तक मसूरी रोड पर बने एक रिजॉर्ट में रुके। यहां पर इन्होंने सुकून भरे चार दिन बिताए और पहाड़ों की वादियों का आनंद लिया।
चार फरवरी को यह कपल मुंबई वापस हो गया। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की तीन फरवरी को शादी की सालगिरह होती है। इस कपल ने इस बार अपनी शादी की ग्यारहवीं सालगिरह मनाई है। इस दौरान देहरादून में प्रोड्यूसर सुमित अदलखा के साथ रितेश देशमुख और जेलिनिया डिसूजा देशमुख की मुलाकात हुई।
सुमित ने बताया कि रितेश और जेलिनिया उत्तराखंड अपनी शादी की सालगिरह मनाने देहरादून आए हुए थे और यहां एक निजी रिजॉर्ट में चार दिन से ठहरे थे। रितेश जेलिनिया ने मसूरी की वादियों का आनंद लिया, ट्रैकिंग की, उत्तराखंड के व्यंजन खाए।
2 of 5
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के साथ उत्तराखंड में बॉलीवुड फिल्मों के प्रोड्यूसर सुमित अदलखा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में लगातार हो रही शूटिंग्स के लिए उत्तराखंड की खूबसूरती और उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार की फिल्म नीति की तारीफ की।
3 of 5
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा
- फोटो : Instagram
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक टूरिज्म वाला राज्य है और ज्यादा से ज्यादा फिल्म की शूटिंग यहां होने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
4 of 5
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्टस के मुताबिक जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की पहली मुलाकात 2003 में फिल्म तुझे मेरी कसम के सेट पर हुई थी।
ये भी पढ़ें...Chitrashi Rawat: शादी के बंधन में बंधी चक दे गर्ल,10 तस्वीरों के साथ इस हसीना के बारे में जानें ये खास बातें
5 of 5
genelia d'souza and riteish deshmukh
- फोटो : amar ujala (file photo)
दोनों ने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। यहीं से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों ने 2012 में शादी कर ली।