फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Magh Purnima 2023: गंगा स्नान के लिए हरिद्वार के घाटों पर उमड़ी भीड़, तस्वीरें में देखें आस्था का सैलाब

Sun, 05 Feb 2023 01:57 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 05 Feb 2023 01:57 PM IST
विज्ञापन
Magh Purnima Snan 2023 devotees reached Haridwar for Ganga Snan Uttarakhand Watch photos
माघ पूर्णिमा पर हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

पूरे देश के साथ ही हरिद्वार में भी माघ पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिन्दू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। शास्त्रों में माघ महीना भगवान विष्णु का माह माना जाता है, और इस माह को मासों का राजा भी कहा जाता है। इस अवसर पर गंगा स्नान करने को पुण्यकारक माना जाता है।

रविवार को धर्मनगरी हरिद्वार में माघ पूर्णिमा का स्नान करने के लिए सुबह से ही गंगा घाटों पर आना शुरू हो गया था। जिला प्रशासन और मेला पुलिस द्वारा माघ पूर्णिमा स्नान के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। हिन्दू मान्यता के अनुसार माघ पूर्णिमा पर स्नान करने वाले जातकों को सुख-सौभाग्य और संतान सुख प्राप्त होता है।

माघ पूर्णिमा पर दान, हवन, व्रत और जप किए जाते हैं। इस पर्व के बार में पुराणों में कहा गया है जो इस अवसर पर गंगा में स्नान करता है, उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। आज के दिन गंगा स्नान करते समय मां गंगा के मन्त्र का जाप करना चाहिए। जिससे जातक को सारे कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।

Magh Purnima Snan 2023 devotees reached Haridwar for Ganga Snan Uttarakhand Watch photos
माघ पूर्णिमा पर हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

माघ मास को भगवान विष्णु का मास कहा जाता है। विष्णु के मन्त्र का जाप भी करना पुण्य होता है। माना जाता है कि आज के दिन देव गंगा स्नान कर अपने लोक में प्रवास करते है। इसलिए आज का स्नान देवों के साथ स्नान करने जैसा है। 

Magh Purnima Snan 2023 devotees reached Haridwar for Ganga Snan Uttarakhand Watch photos
माघ पूर्णिमा पर हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

गंगा के तट पर इन मंत्रों के जाप का फल पूरे साल मिलता है. आज माघ पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र भी पड़ रहा है और कुंभ पर्व का अवसर होने से गंगा स्नान करना विशेष फलदायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Magh Purnima Snan 2023 devotees reached Haridwar for Ganga Snan Uttarakhand Watch photos
माघ पूर्णिमा पर हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : amar ujala

यह भी मान्यता है कि जो व्यक्ति साल भर पूर्णिमा स्नान नहीं कर पता है और वो माघ पूर्णिमा स्नान कर ले तो उसे सभी पूर्णिमा स्नान का पुण्य प्राप्त हो जाता है।

ये भी पढ़ें...Joshimath Is Sinking: दोनों होटलों की तीन-तीन मंजिल तक ध्वस्त, हेलंग-मारवाड़ी बाईपास के विरोध में उतरे लोग

विज्ञापन
Magh Purnima Snan 2023 devotees reached Haridwar for Ganga Snan Uttarakhand Watch photos
माघ पूर्णिमा पर हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं ने आज गंगा में डूबकी लगा कर गंगा के तट पर तिल का दान किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed