बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव जब पुलिस की वर्दी पहनकर देहरादून की सड़कों पर बुलेट पर घूमते दिखे तो लोग हैरान रह गए। वे काफी देर तक सड़क पर बुलेट रोककर खड़े रहे, लेकिन लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए। काफी देर बाद लोगों ने उन्हें पहचाना। तस्वीरें देखिए...
2 of 6
देहरादून में बाइक पर एक्टर राजकुमार राव
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, एक्टर राजकुमार राव इस साल की अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के सिलसिले से देहरादून पहुंचे हैं। फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने के लिए राजकुमार राव ने क्लीन शेव के साथ मूंछ रखी है।
3 of 6
देहरादून में बाइक से जाते एक्टर राजकुमार राव
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम को उन्हें बुलेट पर एक सीन शूट करना था। इसके लिए वे बुलेट से कौलागढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी में गए। पहले तो मूंछों के कारण लोग उन्हें पहचान नहीं पाए, लेकिन बाद में उनके फैंस ने उन्हें पहचान ही लिया।
4 of 6
बाइक से जाते एक्टर राजकुमार राव
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि फिल्म की शूटिंग के लिए राजकुमार राव और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर दो हफ्ते पहले ही देहरादून पहुंच गए थे। पांच जनवरी से शुरू हुई फिल्म की शूटिंग में अभी तक दून व आसपास के इलाकों में कई सीन फिल्माए जा चुके हैं। उधर शूटिंग और बॉलीवुड सितारों को देखने के लिए सेट पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। हालांकि कड़ी सुरक्षा होने के चलते लोग सेट तक नहीं पहुंच पाए।
5 of 6
राजकुमार राव/भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बीते दिनों शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर अमित मेहता ने बताया कि आने वाले कुछ और दिनों तक देहरादून शहर में ही फिल्म की शूटिंग की जाएगी। जबकि उत्तराखंड के दूसरे जिलों में शूटिंग पूरी करने के बाद हिमाचल की वादियों में फिल्म के सीन फिल्माए जाएंगे।