फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सवारियों से भरी बुलेरो के खाई में गिरते ही उड़े परखच्चे, चार की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू की तस्वीरें

Fri, 16 Feb 2018 06:18 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चमोली Updated Fri, 16 Feb 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
Bolero accident in chamoli four killed rescue photos
accident in chamoli

बुलेरो के अंदर 12 लोग सवार थे। लेकिन खाई में गिरते हुए उसके परखच्चे उड़ गए। चार की मौत और मासूम समेत आठ लोग बुरी तरह से घायल हो गए। रेस्क्यू की तस्वीरें...




 

Bolero accident in chamoli four killed rescue photos
accident in chamoli

हादसा चमोली जिले के पोखरी-हरिशंकर-रौता मोटर मार्ग पर हुआ। बोलेरो के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और तीन साल के मासूम समेत आठ लोग घायल हो गए। वाहन में चालक समेत समीपवर्ती गांवों के 12 लोग सवार थे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीकोट (श्रीनगर) के लिए रेफर कर दिया गया है।
 

Bolero accident in chamoli four killed rescue photos
accident in chamoli दुर्घटना में घायल

पोखरी से बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे रौता के लिए रवाना हुई बोलरो आधा घंटे बाद प्राथमिक विद्यालय गनियाला के समीप अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में अषाड़ी देवी (62) केलब (पोखरी), साबर सिंह (60) पूर्व प्रधान मज्याड़ी गांव, हरि सिंह (77) जौरासी (पोखरी) और धूम सिंह (46), निवासी द्यूका गांव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक व तीन साल के मासूम बच्चे समेत आठ लोग घायल हो गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bolero accident in chamoli four killed rescue photos
accident in chamoli

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पोखरी एसडीएम रोहित मीणा और थानाध्यक्ष प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को 108 वाहन की मदद से सीएचसी पोखरी लाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने जिला प्रशासन से दुर्घटना की जानकारी ली।

 

विज्ञापन
Bolero accident in chamoli four killed rescue photos
accident in chamoli

दुर्घटना में घायल
वासुदेव प्रसाद, (56) पुत्र भोला दत्त, निवासी हरिशंकर गांव
प्रिंस (3) पुत्र दिनेश, मज्याड़ी गांव
बशी देवी (30) पत्नी जीत सिंह, मज्याड़ी गांव
उर्मिला देवी (29) पत्नी दिनेश, मज्याड़ी गांव
हेमा (24) पत्नी मनोज, नौली गांव
मनोज (26), नौली गांव
खुशी (13) पुत्री नागेंद्र, द्यूका गांव
विक्रम सिंह (41) पुत्र मदन सिंह, पाटी गांव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed