होली के बाद बोर्ड परीक्षाएं हैं। ऐसे में यदि बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे परीक्षार्थियों को अच्छे अंक चाहिए तो पढ़ाई के साथ ही उनके लिए यह काम करना भी बेहद जरूरी है। जानिए क्या ...
बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खानपान पर भी विशेष ध्यान देना होगा वरन दिनचर्या भी बदलनी होगी। खानपान विशेषज्ञों के मुताबिक यदि परीक्षार्थियों को अच्छे अंक चाहिए तो सेहतमंद व याददाश्त बढ़ाने के लिए सुबह सुबह खाली पेट पानी पीना चाहिए। इतना ही नही पानी पीने के आधे घंटे तक न ही चाय और न ही अन्य कोई खानपान लेना चाहिए।
न्यूट्रीशियन डा. मोनिका मित्तल के मुताबिक परीक्षार्थियों को चाहिए कि वे जंक फूड और तली हुई चीजों से परहेज कर प्रोटीन, विटामिनयुक्त चीजों का प्रयोग करें। दोपहर में दाल, चावल, रोटी, सब्जी, सलाद के अलावा दही लें। रात में हल्का भोजन लें। खाने में हरी सब्जियां जरूर शामिल करें।
4 of 5
breakfast
- फोटो : getty images
खानपान को ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर की जगह सात हिस्सों में बांटे। सुबह से लेकर देर रात तक हर दो घंटे में कुछ जरूर लें। खानपान में दूध, मूंगफली व अंडे के साथ ही पर्याप्त मात्रा में सलाद जरूर दें। इसके सेवन से याददाश्त में सुधार होता है। खाली पेट चाय का सेवन कतई न करें।
5 of 5
कॉफी
- फोटो : getty images
रात को भी सोते समय काफी आदि से बचें। संभव हो तो खानपान में एक ग्लास जूस शामिल करें। यदि जूस की व्यवस्था न हो सके तो संतरा, सेब, व केला जैसे फलों को शामिल करें। खानपान विशेषज्ञ डा. मोनिका मित्तल के मुताबिक संतुलित खानपान यानी बैलेंस डाइट के साथ ही न्यूनतम छह घंटे की गहरी नींद लें।
कमेंट
कमेंट X