फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे रोहित को बीजेपी से चुनाव लड़ाने की जुगत में लगे हैं एनडी तिवारी

Fri, 04 Nov 2016 12:11 PM IST
निशांत खनी / अमर उजाला, हल्द्वानी
निशांत खनी / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 04 Nov 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
BJP will give ticket to rohit shekhar tiwari
- फोटो : Self

कांग्रेसियों की नींद उड़ाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने अब लालकुआं और भीमताल सीट से भाजपा के संभावित प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ा दी है। कांग्रेस आलाकमान से टिकट की उम्मीद छोड़ चुके पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी अपने पुत्र रोहित शेखर तिवारी को अब भाजपा से चुनाव लड़ाना चाहते हैं। भाजपा आलाकमान भी इसके लिए मन बना चुका है।

BJP will give ticket to rohit shekhar tiwari
Rahul Gandhi - फोटो : ANI

मामला लालकुआं और भीमताल की सीट के बीच फंस गया है। इसी असमंजस में रोहित शेखर तिवारी अभी तक भाजपा का ‘कमल’ हाथों में नहीं पकड़ पाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण तिवारी बेटे रोहित शेखर तिवारी को सक्रिय राजनीति में उतारना चाहते हैं। पिछले साल से बेटे को राजनीति में स्थापित करने की भूमिका तैयार हो रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी से रोहित के लिए टिकट की दावेदारी कर चुके हैं।
 

BJP will give ticket to rohit shekhar tiwari
सोनिया - फोटो : Getty

कांग्रेस आलाकमान से अभी तक सिर्फ मायूसी मिली है। 2017 में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में रोहित के लिए भाजपा से ही टिकट विकल्प है। रोहित खुद स्वीकार चुके हैं वे न कांग्रेसी हैं न सपाई। बेहतर विकल्प मिलने पर किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी के भाजपा के बड़े नेताओं से मधुर राजनीतिक संबंध जगजाहिर हैं। एनडी तिवारी के 92वें जन्मदिन समारोह में भाजपा नेताओं की उनसे नजदीकियां राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं में रही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP will give ticket to rohit shekhar tiwari
एनडी तिवारी

सूत्रों के मुताबिक भाजपा भी एनडी तिवारी के नाम पर रोहित पर दांव खेलकर सीटें बढ़ाना चाहती है। रोहित के टिकट के लिए भाजपा आलाकमान सहमति दे चुका है। रोहित भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ते हैं तो प्रदेश की कई सीटों में भाजपा को एनडी तिवारी के नाम का फायदा मिलेगा।
 

विज्ञापन
BJP will give ticket to rohit shekhar tiwari
BJP

सूत्रों के मुताबिक भाजपा रोहित को लालकुआं या फिर भीमताल से मैदान में उतारना चाहती है। भीमताल में एनडी तिवारी का पैतृक गांव है। यहां भाजपा के पास जिताऊ चेहरा नहीं है। भीमताल से भाजपा के दर्जन भर दावेदार हैं। भाजपा रोहित पर दांव खेलकर जीत देख रही है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed