फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: उत्तराखंड में Bjp विधायक ने फिर दिखाई दबंगई, टोल कर्मियों और पुलिस से की हाथापाई

Mon, 07 May 2018 08:58 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर/लालपुर/किच्छा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर/लालपुर/किच्छा Updated Mon, 07 May 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
Bjp mla rajkumar thukral beaten police and employee on toll plaza rudrapur
bjp mla rajkumar

हाल ही में दलित महिलाओं को पीटने को लेकर सुर्खियों में आए उत्तराखंड के बीजेपी विधायक ठुकराल ने एक बार फिर से दबंगई दिखाई है। एनएच-74 में अधूरे निर्माण के बावजूद टोल वसूली से नाराज रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने समर्थकों के साथ टोल प्लाजा में जमकर बवाल किया। इस दौरान विधायक ने अपनी मर्यादा ताख पर रखते हुए टोल कर्मियों से अभद्र शब्द भी कहे।

Bjp mla rajkumar thukral beaten police and employee on toll plaza rudrapur
bjp mla rajkumar

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भी पुलिसकर्मियों से धक्की मुक्की करने के साथ विधायक की तर्ज पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पुलिसकर्मियों से हाथापाई की नौबत तक आ गई। कार्यदायी संस्था गल्फार के अधिकारियों ने 15 जून तक अधूरे कार्य पूरे करने का लिखित आश्वासन दिया, तब जाकर कार्यकर्ता शांत हुए। हंगामे के चलते एक घंटा 40 मिनट तक टोल वसूली बंद रही। पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार विधायक राजकुमार ठुकराल रविवार की सुबह साढ़े 11 बजे समर्थकों संग टोल प्लाजा पहुंचे और टोल वसूली में लगे कर्मियों को केबिन से बाहर निकलवाकर शुल्क वसूली बंद करा दी।

Bjp mla rajkumar thukral beaten police and employee on toll plaza rudrapur
bjp mla rajkumar

आरोप लगाया कि ग्रीन पार्क कालोनी से एलायंस कालोनी, इंदिरा चौराहे से भूतबंगला बस्ती, दूधियानगर श्मशान घाट, भदईपुरा से तीनपानी शुक्ला फार्म, मेडिसिटी अस्पताल से बगवाड़ा तक सड़क निर्माण अधूरा पड़ा है। इसके चलते कई लोग हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। बिना निर्माण पूरा कराए टोल वसूलना गलत है। चेताया कि अभी वे सांकेतिक टोल बंदी कर रहे हैं, लेकिन अगर तय समय पर कार्य पूरा नहीं होता है तो इसे बेमियादी बंद करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp mla rajkumar thukral beaten police and employee on toll plaza rudrapur
bjp mla rajkumar

हंगामे की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और विधायक समर्थकों के बीच तीखी झड़प भी हो गई। मौके पर सादी वर्दी में पहुंचे सीओ ने दो तीन कार्यकर्ताओं को रोका तो कार्यकर्ता सीओ से अभद्रता करते हुए उनसे धक्कामुक्की करने लगे। विधायक ने बीचबचाव करके मामला शांत कराया। हालांकि सीओ हाथापाई की बात से इनकार कर रहे हैं। इस बीच एसडीएम नरेश दुर्गापाल, गल्फार के वरिष्ठ महाप्रबंधक देवेंद्र शर्मा, टोल मैनेजर पीके चौधरी वहां पहुंचे और विधायक से वार्ता की। इस दौरान वीरेंद्र सिंह सामंती, दिलीप अधिकारी, प्रमोद शर्मा, कमलेन्द्र सेमवाल, विवेक राय, बिट्टू शर्मा, संजय ठुकराल, अनुभव चौधरी, रोहित खुराना, प्रमोद शर्मा, संदीप अवस्थी, दीपक ठुकराल सहित अनेक मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Bjp mla rajkumar thukral beaten police and employee on toll plaza rudrapur
bjp mla rajkumar

कोई गालीगलौज नहीं की गई है, चाहे तो पुलिस कर्मियों से पूछ ले या फिर टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल कर लें।
राजकुमार ठुकराल, विधायक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed