फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा नेता उमेश अग्रवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम, भावुक हुए भाजपाई, तस्वीरें...

Mon, 10 Jun 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Jun 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Bjp Leader umesh agarwal Funeral in dehradun emotional photos
भाजपा नेता उमेश अग्रवाल की अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता उमेश अग्रवाल का रविवार तड़के निधन हो गया। लक्खीबाग स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें कैंसर था। बीते चार साल से सिंगापुर में उनका इलाज चल रहा था। चार दिन पहले ही वह अपने घर लौटे थे। उनके निधन से भाजपाइयों में शोक है।

Bjp Leader umesh agarwal Funeral in dehradun emotional photos
भाजपा नेता उमेश अग्रवाल की अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

उनके पुत्र सिद्धार्थ और प्रांजल अग्रवाल ने बताया कि पिताजी पिछले कुछ वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे। तड़के उनका निधन होने पर सुभाषनगर स्थित आवास पर लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उनके आवास पर पहुंचे। 

Bjp Leader umesh agarwal Funeral in dehradun emotional photos
भाजपा नेता उमेश अग्रवाल की अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री के साथ मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर आदि ने उमेश अग्रवाल के पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे में लपेटा। इसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। लक्खीबाग स्थित श्मशान घाट पर बड़े बेटे सिद्धार्थ अग्रवाल ने उन्हें मुखाग्नि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp Leader umesh agarwal Funeral in dehradun emotional photos
भाजपा नेता उमेश अग्रवाल की अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

उमेश अग्रवाल विधानसभा चुनाव में धर्मपुर सीट से भाजपा टिकट के दावेदार थे। हालांकि अंतिम समय में टिकट विनोद चमोली को दे दिया गया था। इसके अलावा वह मेयर की भी दौड़ में शामिल थे। लेकिन, पार्टी ने सुनील उनियाल गामा को मेयर का टिकट दिया। 

विज्ञापन
Bjp Leader umesh agarwal Funeral in dehradun emotional photos
भाजपा नेता उमेश अग्रवाल की अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

उमेश अग्रवाल पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के बेहद करीबी और विश्वसनीय लोगों में शुमार थे। जब खंडूड़ी मुख्यमंत्री थे तब सियासत में अग्रवाल का अच्छा दबदबा था। इसके अलावा उन्हें व्यापारी नेता के रूप में भी जाना जाता था। वह दून उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक थे। वहीं, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा खंडूड़ी सरकार में वह गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भी बने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed