फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब मनोज तिवारी ने राहुल गांधी को बताया हिटलर, कहा वो तो ऐसा जनरल है जो...

Thu, 15 Nov 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 15 Nov 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
Bjp Leader Manoj Tiwari told rahul gandhi Hitler in uttarakhand
मनोज तिवारी/राहुल गांधी

चुनाव कार्यक्रम में भाजपा को सपोर्ट करने उत्तराखंड पहुंचे भोजपुरी गायक गायक मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर जमकर तंज कसे। भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने राहुल गांधी के आदर्श को हिटलर की मिसाल दी। कहा कि वह ऐसा जनरल हैं जो कहता है कि एक झूठ बार-बार बोलो तो लोग उसे सच समझने लगते हैं। छठ पर अपने उस बयान को दोहराया जिसमें उन्होंने कहा था कि सोनिया व राहुल को गंगा जी की उपासना करनी चाहिए, जिससे सद्बुद्धि आती है। 

Bjp Leader Manoj Tiwari told rahul gandhi Hitler in uttarakhand
मनोज तिवारी

निकाय चुनाव में भाजपा के प्रचार में आए दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी बुधवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जमकर बरसे। उन्होंने भोजपुरी स्टाइल में दोनों दलों पर निशाना साधा। साथ ही भोजपुरी गाना गाकर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन की अपील की। चुनाव प्रचार के दौरान कुछ समय निकाल कर वे भाजपा प्रदेश कार्यालय भी पहुंचे जहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत की।

Bjp Leader Manoj Tiwari told rahul gandhi Hitler in uttarakhand
मनोज तिवारी

बुधवार को बलवीर रोड स्थित नई बस्ती में आयोजित जनसभा में मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस की दुर्गति के लिए राहुल गांधी की जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि राफेल के सीईओ का बयान राहुल के गाल पर जोरदार तमाचा है। वे आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोलने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली में पोल-पट्टी खुल गई है। विधानसभा में शानदार प्रदर्शन करने वाली यह पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनाव में 272 में से मात्र 67 सीटों पर सिमट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp Leader Manoj Tiwari told rahul gandhi Hitler in uttarakhand
मनोज तिवारी

इसकी मोहल्ला क्लीनिक, हल्ला क्लीनिक में तब्दील हो गई है। इसके बाद मनोज तिवारी ने कैंट विधानसभा स्थित साधुराम इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी गाना गाकर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। चुनावी सभा में भाजपा मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा ने कहा कि यदि वह चुनाव जीते तो सुंदर दून, स्मार्ट दून का सपना पूरा करेंगे। 

विज्ञापन
Bjp Leader Manoj Tiwari told rahul gandhi Hitler in uttarakhand
मनोज तिवारी

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, कैंट विधायक हरबंस कपूर, राजपुर विधायक खजानदास, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, भाजयुमो अध्यक्ष श्याम पंत, महामंत्री राजेश रावत आदि मौजूद रहे। लोकगायक मनोज तिवारी ने जनसभा में भोजपुरी गीत सुनाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर किया। उन्होंने 18 नवंबर के तू, जागी जइहो भोरे-भोरे, ऐ भइया-बहिनी, और कमल की बटनिया दिया दबाए... समेत कई गीत गाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed