मौसम में हल्की गर्मी शुरू ही हुई थी कि अब फिर से सर्दी बढ़ने का अलर्ट जारी हुआ है। बारिश और बर्फबारी एक बार फिर आपको कंपकंपाने के लिए तैयार है।
Alert! इस दिन से मौसम फिर बदलेगा करवट, बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड
मौसम विभाग ने अगले सप्ताह राजधानी देहरादून समेत आस-पास के क्षेत्रों में 9 और 10 को बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार पांच फरवरी से मौसम में बदलाव होने लगेगा। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, प्रदेश में दिसंबर के बाद से अब तक बारिश नहीं हुई है। विंटर सीजन में एक-दो दिन बादल जरूर छाए लेकिन केवल बूंदाबांदी भर हुई। 23 से 25 जनवरी के बीच राजधानी दून में थोड़ी बारिश हुई है।
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार पांच फरवरी को बादल छाए रहेंगे। हालांकि इस दिन बारिश होने की संभावना बेहद कम है। छह से आठ फरवरी के दौरान भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं। नौ फरवरी को हल्की बारिश होगी। वहीं, 10 फरवरी को भी बारिश होगी। दो दिनों के दौरान ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी भी होने की संभावना है।
निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 28 फरवरी तक चलने वाले विंटर सीजन में अभी काफी कम बारिश हुई है। उत्तरकाशी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में एक चौथाई के लगभग बारिश हुई है। वहीं अन्य जिलों में भी आधी बारिश तक नहीं हुई। पिछले सीजन में भी बारिश सामान्य से कम रही थी।