राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह हुई बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई। मुख्य सड़कों पर जलभराव होने से वाहनों की आवाजाही में लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं वाहन भी आधे पानी में डूब गए।
2 of 6
देहरादून में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, रविवार देर शाम को बिंदाल नदी अचानक उफनाई तो बस्ती वालों की सांसे अटक गई। हालातों का जायजा लेने प्रशासन और नगर निगम की टीम पहुंची और लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की। हालांकि, इस दौरान किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।
3 of 6
देहरादून में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन के मुताबिक सभी राहत कैंप तैयार हैं, जरूरत पड़ने पर लोगों को वहां शिफ्ट किया जाएगा। इधर, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने पानी में बहते गाय के बछड़े को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
4 of 6
देहरादून में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम सदर कमलेश मेहता और नगर निगम के अधिकारियों ने अनाउंसमेंट कर लोगों को बस्ती छोड़कर राहत कैंपों में जाने की अपील की, लेकिन बस्ती वाले वहां से जाने को तैयार नहीं हुए। एसडीएम कमलेश मेहता ने बताया बिंदाल के आसपास बस्तियों में अधिकारियों को तैनात किया गया है।
5 of 6
देहरादून में जलभरावदेहरादून में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
लगातार यहां पर नजर रखी जा रही है। देर रात किसी भी कार्रवाई के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सभी राहत कैंपों में खाने पीने की वस्तुओं से लेकर बिस्तर आदि की व्यवस्था भी कर दी गई है। ताकि, समय आने पर यदि लोग इन कैंपों में पहुंचे तो उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।