{"_id":"5d46d7428ebc3e6cc17cb998","slug":"boulder-falls-on-two-vehicle-on-rishikesh-badrinath-highway-after-mountain-collapse","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दो वहनों पर गिरे बोल्डर, यात्रियों में मच गई चीख-पुकार, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दो वहनों पर गिरे बोल्डर, यात्रियों में मच गई चीख-पुकार, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 05 Aug 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर साकनीधार के पास भूस्खलन होने से दो वाहनों पर बोल्डर गिर गए। इस दौरान वाहनों में सवार 11 लोग बाल-बाल बचे। मलबा आने के खतरे को देखते हुए छोटे वाहनों में सवार लोग पहले ही भाग निकले। हालांकि बोल्डर गिरने से दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मलबा आने की वजह से यहां लगभग दो घंटे यातायात अवरुद्ध भी रहा। देवप्रयाग से करीब 17 किलोमीटर दूर साकनीधार के पास रविवार को ऑल वेदर रोड परियोजना का काम चलने की वजह से यहां यातायात रुक रुककर चल रहा था। इससे यहां जाम की स्थिति बनी हुई थी। दोपहर करीब यहां पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया। बोल्डर गिरने पर वाहनों में सवार लोग वाहन छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भाग निकले।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते एक कार और एक टैक्सी कैब बोल्डर की चपेट में आने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यदि थोड़ी भी देरी होती, तो इनमें सवार लोगों की जान खतरे में पड़ जाती। चौकी प्रभारी बछेलीखाल विक्रम लाल कोहली ने बताया कि एक वाहन गोपेश्वर और दूसरा वाहन पौड़ी से देहरादून जा रहा था। गोपेश्वर से चली टैक्सी कैब में पंचायत राज विभाग के छह कर्मचारी सवार थे, जबकि कार में 5 मनरेगा कर्मी सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दोनों वाहनों के चालक विनोद सिंह और विनोद कुमार ने बताया कि सभी लोग वाहनों के अंदर बैठकर जाम खुलने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पत्थरों की गिरने की आवाज सुनाई दी, जिस पर उन्होंने अंदर बैठे लोगों को उतरकर दूर भागने को कहा।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही वह बाहर निकले, बड़े-बड़े पत्थर वाहनों के ऊपर गिर गए। थाना प्रभारी देवप्रयाग महिपाल सिंह रावत ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। मलबा आने की वजह से दो घंटे यातायात भी बाधित रहा। अपराह्न लगभग तीन बजे मशीनों से मलबा हटाकर मार्ग आवागमन के लिए खोल दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।