फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Birds will eat almonds, deer will eat jaggery, and bears will munch on peanuts

Dehradun News: चिड़ियां खाएंगी बादाम, हिरण गुड़ तो भालू चबाएंगे मूंगफली

Wed, 14 Oct 2026 02:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Birds will eat almonds, deer will eat jaggery, and bears will munch on peanuts
देहरादून। सर्दियों में देहरादून जू के वन्यजीवों को ठंड से बचाने और उनकी सेहत का ध्यान रखने के लिए खुराक में बदलाव किया जाएगा। ऐसे में जू की चिड़िया बादाम खाएंगी और हिरण गुड़ तो भालू मूंगफली चबाएंगे। इसके अलावा सांप, मगरमच्छ और दूसरे रैपटाइल्स को ठंड से बचाने के लिए हीटिंग बल्ब और हीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए जू प्रबंधन की ओर से वन्यजीवों की खुराक में बदलाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


जू के पशु चिकित्सक डॉ. प्रदीप मिश्रा ने बताया कि सर्दियों में पक्षियों को दिए जाने वाले बीज एक दिन पहले पानी में भिगोए जाते हैं। इसके साथ ही उन्हें मौसमी फल और सब्जियां भी काटकर दी जाती हैं। तोते की प्रजातियों को सूरजमुखी के बीज दिए जाते हैं, जिनमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है। सर्दियों में कुछ पक्षियों को तिल और राई को बीज भी दिए जाते हैं।
विज्ञापन

फीजेंट्स (पक्षी) को उबले अंडे पसंद है जबकि मकाऊ को पूरे साल अखरोट दिए जाते हैं। सर्दियों में उनके खाने में बादाम भी शामिल किए जाते हैं। शाकाहारी वन्यजीवों को हरा चारा काटकर दिया जाता है। हिरणों को पोषक तत्वों वाला तैयार चारा और मिनरल मिक्सचर भी दिया जाता है। सर्दियों में उनके खाने में गुड़ भी जोड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मांसाहारी वन्यजीवों को नियमित रूप से मांस दिया जाता है। भालुओं को चिकन, उबले अंडे, भुनी हुई मूंगफली, मौसमी फल और सब्जियां दी जाती हैं। डॉ. प्रदीप मिश्रा ने बताया कि घड़ियाल, मगरमच्छ, सांप और कछुओं जैसे रैपटाइल्स पर भी ठंड का असर पड़ता है। इस मौसम में वे ब्रूमेशन (शीतनिद्रा) में चले जाते हैं।

इस दौरान उनकी हलचल कम हो जाती है और वे खाना भी बंद कर देते हैं। ये जीव अपने शरीर का तापमान अपने आसपास के वातावरण के मुताबिक बदल देते हैं। इसलिए उनके आसपास हीटिंग बल्ब और हीटर लगाए जाते हैं ताकि सर्दियों में उनके शरीर का तापमान बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed