{"_id":"5b31c89f4f1c1b6c4d8b8a04","slug":"big-news-about-atm-card-rbi-send-order-for-anti-cloning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATM कार्ड को लेकर आई बड़ी खबर, RBI ने देशभर के सभी बैंकों को जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ATM कार्ड को लेकर आई बड़ी खबर, RBI ने देशभर के सभी बैंकों को जारी किए निर्देश
Wed, 27 Jun 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 27 Jun 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
atm
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप भी एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। आपको बड़ा फायदा देगी। दरअसल, आपका एटीएम कार्ड मार्च-2019 के बाद सुरक्षित हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च तक सभी बैंकों को अपने एटीएम कार्ड ‘एंटी क्लोनिंग’ करने के निर्देश दिए हैं। आरबीआई ने यह कदम देशभर से सामने आ रहीं एटीएम फ्रॉड संबंधी शिकायतों के बाद उठाया है।
2 of 5
atm
इसके अलावा सभी बैंकों की एटीएम कार्ड से जुड़ीं सभी दिक्कतों को दूर करने के लिए समय सीमा भी तय कर दी है। भारतीय रिजर्व बैंक के मुख्य महाप्रबंधक आर. रवि कुमार की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक अगस्त-2018 तक सभी कॉमर्शियल बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, व्हाइट लेबल एटीएम कार्ड में ऑपरेटिंग सिस्टम, टर्मिनल सिक्योरिटी सिस्टम आदि दुरुस्त करने अनिवार्य हैं।
3 of 5
atm fraud
इसके अलावा मार्च-2019 तक सभी बैंकों को अपने एटीएम कार्ड में एंटी स्कीमर लगाने होंगे ताकि कोई एटीएम कार्ड की क्लोनिंग न कर पाए। आरबीआई के मुताबिक सभी बैंकों को कुल 25 प्रतिशत एटीएम कार्ड सितंबर 2018 तक, 50 प्रतिशत एटीएम कार्ड दिसंबर-2018 तक, 75 प्रतिशत एटीएम कार्ड मार्च-2019 तक और सभी एटीएम कार्ड जून-2019 तक ऑपरेटिंग सिस्टम से अपडेट करने होंगे। इसके बाद किसी भी बैंक की एटीएम कार्ड से जुड़ी शिकायत पर आरबीआई की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
atm card
15 जुलाई-2017 को देश का सबसे बड़ा एटीएम कार्ड क्लोनिंग का मामला देहरादून में सामने आया था। इसमें 100 लोगों के खाते से करोड़ों रुपये निकाल लिए गए थे। बाद में सभी साइबर अपराधी पुलिस ने पकड़ लिए थे।
विज्ञापन
5 of 5
ATM Skkimers
इसके बाद भी स्कीमर लगाकर एटीएम कार्ड क्लोनिंग की घटनाएं हुईं। आंकड़ों के मुताबिक साल भर में 150 से ज्यादा मामले अकेले देहरादून में दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा प्रदेशभर में 500 से ज्यादा एटीएम कार्ड क्लोनिंग के मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।