पिछले कई दिनों से बीमार चल रहीं एक्ट्रेस सनी लियोनी फिर से अस्पताल पहुचीं। छुट्टी मिलने के 48 घंटे बाद फिर से रविवार शाम को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गईं। वह अस्पताल में करीब ढाई घंटे तक रहीं। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान उनकी सीने में थोड़े दर्द की शिकायत पर चेस्ट चेकअप किया गया। साथ ही एक्सरे भी कराया।
2 of 5
sunny leone
- फोटो : amar ujala
बता दें कि बृहस्पतिवार को अभिनेत्री सनी लियोनी रामनगर में एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला सीजन-11 की शूटिंग कर रहीं थी। इस दौरान तबीयत बिगड़ने पर बाउंसरों और कर्मचारियों ने सनी को रामनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। आराम मिलने पर उन्हें छुट्टी दे गई थी। छोई के रिजॉर्ड पहुंचने के कुछ देर बाद सनी को फिर पेटदर्द होने लगा।
इस पर पर्सनल स्टाफ एवं बाउंसर उन्हें लेकर रात करीब साढ़े 11 बजे काशीपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। 13 घंटे इलाज के बाद राहत होने पर सनी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इधर, अस्पताल के कर्मचारियों के मुताबिक रविवार को सनी पर्सनल स्टाफ के साथ दोपहर ढाई बजे अस्पताल पहुंची।
मीडिया और प्रशंसकों को खबर न लगे, इसके लिए उन्होंने अस्पताल में आवास के गेट से प्रवेश किया। वह करीब ढाई घंटे तक अस्पताल में रहीं। यहां डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. मौलश्री अग्रवाल, डॉ. भूपेंद्र वर्मा ने इलाज किया। उन्होंने सनी की चेस्ट का एक्स-रे भी किया।
इस बीच सनी ने डॉ. मयंक और उनकी पत्नी डॉ. मौलश्री अग्रवाल के साथ चाय पी। साथ ही पिछले दिनों रामनगर में चली शूटिंग के बारे में चर्चा की। शाम साढ़े पांच बजे चार गाड़ियों के काफिले के साथ वह रामनगर के लिए रवाना हो गईं।