फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधी रात को शराब के ठेके पर लुटेरों का तांडव, रॉड से हमला कर लूटे लाखों रुपये, तस्वीरें...

Fri, 15 Feb 2019 09:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 15 Feb 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
Big Loot on liquor shop owner After Beaten in dehradun photos
loot in dehradun

शराब का ठेका बंद कर पैसे दफ्तर में जमा करने जा रहे प्रबंधकों पर हमला कर बदमाशों ने पांच लाख रुपये और बाइक लूट ली। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, लेकिन देर रात तक बदमाशों का कहीं सुराग नहीं लग पाया था।

Big Loot on liquor shop owner After Beaten in dehradun photos
loot in dehradun

बल्लीवाला चौक पर सत्यप्रकाश लूथरा का अंग्रेजी शराब का ठेका है। यहां मनोज कुमार और शिवशंकर यादव प्रबंधक हैं। बुधवार रात करीब साढे़ 10 बजे दोनों ठेके का हिसाब किताब कर बाइक से कालिंदी एन्क्लेव स्थित दफ्तर जा रहे थे। बाइक मनोज चला रहे थे। जैसे ही वे दफ्तर के पास पहुंचे, सामने से एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवक उनके ठीक आगे आकर रुक गए। जैसे ही मनोज साइड से बाइक निकालने लगे, तभी पीछे बैठे बदमाश ने मनोज के पीछे बैठे शिवशंकर के सिर पर रॉड से जोरदार हमला कर दिया।

Big Loot on liquor shop owner After Beaten in dehradun photos
loot in dehradun

जैसी मनोज ने अपने सिर पर हाथ रखा बदमाशों ने उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। इससे पहले की मनोज कुछ समझ पाते दोनों बदमाशों ने मनोज और शिवशंकर दोनों को धक्का देकर बाइक से नीचे गिरा दिया। इसके बाद हमला करने वाला बदमाश उनकी बाइक लेकर अपने बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया। बताया जा रहा है बैग में पांच लाख रुपये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Big Loot on liquor shop owner After Beaten in dehradun photos
loot in dehradun

यह राशि वह दफ्तर में जमा करने जा रहे थे। वारदात के बाद जब दोनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने बदमाशों को घेरने का प्रयास भी किया, लेकिन वे फरार होने में कामयाब रहे। इस बीच मौके पर पहुंचे कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस और इमरजेंसी सेवा को फोन कर सूचना दी। 108 एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Big Loot on liquor shop owner After Beaten in dehradun photos
loot in dehradun

ठेके के सेल्समैन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मनोज और शिवशंकर रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर ठेके से निकले थे। इसके 20 मिनट बाद ही सूचना आ गई कि उनके साथ लूट हो गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी श्वेता चौबे और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने आसपास के सीसीटीवी फु टेज भी खंगाले, लेकिन देर रात तक कुछ पता नहीं चल सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed