एक व्यक्ति अपने घर अंडा लाया। उसने अंडे को उबाला और उसे फोड़ने लगा। लेकिन उसे हाथ में लेते ही अंडा कुछ अजीब सा लगा। जब समझ नहीं आया तो दोबारा कोशिश की और उसे फोड़ ही दिया। इसके बाद ऐसा खुलासा हुआ कि वह दंग रह गया।
प्लास्टिक के चावलों के बाद अब बाजारों में प्लास्टिक का अंडा भी धड़ल्ले से बिक रहा है। लालपुर के बाद अब गूलरभोज में भी नकली अंडे का मामला प्रकाश में आया है। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
गूलरभोज कोपा बसंता निवासी पीआरडी जवान उदल सिंह तहसील में कार्यरत है। परिजन शुक्रवार को बाजार से आधा दर्जन अंडे लाए थे। घर में अंडे उबालने के बाद छिलने लगे तो एक अंडा सही से नहीं छिला और उसके अंदर की जर्दी रबड़ की तरह खिंचने लगी।
4 of 6
फ्रिज में अंडे रखना खतरनाक
शक होने पर जब अंडे को बीच से तोड़ा गया तो सामान्य तौर पर मौजूद रहने वाला पीला भाग भी नहीं था। अंडे के नकली होने की आशंका पर परिजनों ने मीडिया कर्मियों को सूचित किया। नकली अंडा मिलने की सूचना पर लोग सकते में आ गए।
पीआरडी जवान ने अंडे को लेकर गदरपुर तहसील और एसडीएम पहुंचा। उसने एसडीएम पीएस राणा को अंडा दिखाकर मामले से अवगत कराया। एसडीएम ने कहा कि मामले में जांच होगी और छापामार कार्रवाई की जाएगी। उधर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सयाना ने कहा कि कई बार अंडा पुराना होने पर भी फैल जाता है।