अगर आप भी एसबीआई के ग्राहक हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। परेशानी से बचना है तो ध्यान से पढ़ लें।
देहरादून में एसबीआई के चीफ मैनेजर ए के गुप्ता ने बताया कि,एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए एक अप्रैल से कुछ नियमों में बदलाव किया है। जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। नहीं तो आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
एसबीआई ने अकाउंट बैलेंस मेंटेन ना करने पर पड़ने वाली भारी पेनल्टी को लेकर राहत दी है। बैंक ने सेविंग्स अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर लगने वाली पेनल्टी को 75 फीसदी घटा दिया है। नया नियम 1 अप्रैल से लागू होगा।
एसबीआई ने अपनी सहयोगी शाखाओं (बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद , स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला , स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और भारतीय महिला बैंक) की चैकबुक को अमान्य कर दिया है। उन्हें नई चैकबुक लेनी होगी।
5 of 6
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
अब आपको एसबीआई से इलेक्टोरल बॉन्ड मिलेंगे। आप इन बॉन्ड को 2 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच बैंक की 11 शाखाओं से ले सकते है। इसकी वैधता 15 दिनों की होती है।