फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ 2018: कल सुहागिनें पूजा में जरूर करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा भरपूर सौभाग्य

Fri, 26 Oct 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 26 Oct 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth 2018 mantra for married women
karwa chauth

27 अक्टूबर को पत्नियां व्रत धारण कर पति की दीघार्यु के लिए पूजा-अर्चना करेंगी। पूजा के समय अगर सुहागिनें इन मंत्रों का जाप करेंगी तो उन्हें सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। करवा चौथ के दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। कहीं-कहीं कुवारी कन्याएं भी इस व्रत को करती हैं।

इस वर्ष करवाचौथ व्रत का उद्यापन नहीं होगा

Karva Chauth 2018 mantra for married women
डेमो - फोटो : डेमो
पंडित विपीन चंद्र जोशी ने बताया कि 27 अक्टूबर को चंद्र दर्शन रात करीब 8 बजकर 02 मिनट पर होंगे। शुक्र अस्त होने के कारण इस वर्ष करवाचौथ व्रत का उद्यापन नहीं होगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस साल करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त एक घंटे 20 मिनट का है। यानी शाम को 5.36 मिनट और 6.54 तक ही मुहूर्त है। करवा चौथ के दिन ही संकष्टी चतुर्थी भी है। संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश की आराधना के लिए सबसे उत्तम दिनों में से एक मानी जाती है।

इन विशेष मंत्रों का जाप करें...

Karva Chauth 2018 mantra for married women
डेमो - फोटो : डेमो
करवा चौथ की पूजा में कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है।

श्री गणेश की पूजा के लिए -  'ओम गणेशाय नमः'
भगवान शिव से आशीर्वाद के लिए -  'ओम नमः शिवाय'
माता पार्वती के आशीर्वाद के लिए - 'ओम शिवायै नमः'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karva Chauth 2018 mantra for married women
डेमो - फोटो : डेमो
- सुख सौभाग्य के लिए- 'ओम अमृतांदाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तत्रो सोम: प्रचोदयात '
- भगवान कार्तिक की प्रार्थना के लिए -  'ओम षण्मुखाय नमः'
- चंद्रमा की पूजा के लिए - 'ओम सोमाय नमः'
विज्ञापन
Karva Chauth 2018 mantra for married women
Karwa Chauth

इस व्रत को रखने वाली हर महिला को कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा न करने पर व्रत का सारा पुण्य खत्म हो जाता है। इस दिन महिलाओं को भूलकर भी काले वस्त्र धारण करने की गलती नहीं करनी चाहिए।इसके अलावा सफेद साड़ी पहनने से भी बचना चाहिए। काला रंग सुहागिन महिलाओं के लिए अशुभ फलदायी माना जाता है। इस दिन चाकू और कैंची का प्रयोग न करें। किसी की निंदा न करें। श्रंगार करते समय अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए कामना करें। इसके अलावा पति के अलावा किसी का चिंतन किसी भी स्थिति में मत करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed