दिल्ली और आसपास के पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के बाद पर्यटन स्थल बर्फ की सफेद चादर में लिपट गए हैं।
2 of 7
Dhanolti
- फोटो : VivekSingh/AmarUjala
आइए आज हम आपको कराते हैं उत्तराखंड के मशहूर पर्यटक स्थल धनोल्टी की खूबसूरत वादियों का दीदार।
3 of 7
Dhanolti
- फोटो : VivekSingh/AmarUjala
पहाड़ों की रानी मसूरी से 30 किमी आगे स्थित यह पर्यटन स्थल अपनी प्राकृतिक छटा के लिए मशहूर है। यानि आप साथ ही मसूरी भी घूम सकते हैं।
4 of 7
Dhanolti
- फोटो : VivekSingh/AmarUjala
बर्फ से ढकी वादियों के साथ यहां से हिमालय की मनोरम छटा आपका मन मोह लेगी। धनोल्टी में जमकर बर्फ गिरी हुई है जिसके चलते धनोल्टी और आस-पास की चोटियां बर्फ से लकदक हैं।
5 of 7
Dhanolti
- फोटो : VivekSingh/AmarUjala
वहीं बर्फ और पाला पड़ने के कारण धनोल्टी में वाहन रेंगकर चल रहे हैं। इसलिए अगर आप घूमने आ रहे हैं तो अच्छा होगा कि अपना वाहन छोड़कर टैक्सी हायर करें।