जन्म तिथि की जगह सिर्फ जन्म वर्ष वाले पुराने आधार कार्ड पर कई बैंक रकम जमा करने से इन्कार कर रहे हैं। जिससे खाता धारकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
देहरादून में ऐसा मामला सामने आया है जहां रकम जमा करने आने वाले खाता धारकों को पैन कार्ड होने के बाद भी बैंक बैरंग लौटा रहे हैं और जन्मतिथि वाले नए आधार कार्ड की मांग कर रहे हैं।
एसबीआई की राजपुर रोड (देहरादून) स्थित शाखा की ऐसी ही शिकायत आरबीआई के महाप्रबंधक को की गई है। इस बारे में महाप्रबंधक सुब्रत दास का कहना है कि बैंक पुराने आधार कार्डों पर 50 हजार रुपये से अधिक की रकम जमा कराने से इनकार नहीं कर सकते। यदि ऐसा हो रहा है तो यह नियमों के विपरीत है।
एसबीआई की राजपुर रोड शाखा आठ साल पुराने पीपीएफ अकाउंट में 50 हजार रुपये से अधिक की रकम जमा करने से इन्कार कर दिया। बैंक ने कहा कि इस आधार पर सिर्फ जन्म वर्ष लिखा हुआ है। खाताधारक से नए आधार कार्ड की मांग की गई। जन्म प्रमाण पत्र के रूप में हाईस्कूल की मार्कशीट को भी अस्वीकार कर दिया गया।
5 of 5
aadhaar card
- फोटो : Getty Images
2010 से 2014 के बीच जारी आधार कार्ड में सिर्फ जन्म वर्ष अंकित किया जाता था। इस अवधि में ही राज्य में 30 लाख से अधिक आधार कार्ड बनाए गए है।