नोटबंदी के दौरान खातों में पैसा जमा करने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर नजरअंदाज किया तो आपको भारी पड़ सकता है। आगे जानिए...
आयकर विभाग अब नोटबंदी के दौरान खातों में कैश जमा कराने वालों को नोटिस नहीं भेजेगा। इसके बजाय उनसे विनम्र अपील की जाएगी। मुख्य आयकर आयुक्त ने मल्टीपल एक्शन पर रोक लगा दी है।
इसके साथ ही सभी अधिकारियों को ताकीद किया है कि वे ‘गांधीगीरी’ से कैश जमा कराने वालों को विनम्र अपील भेजें। इसके बाद भी अगर सही जवाब नहीं मिला तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी होने के बाद से प्रदेशभर में तमाम खातों में भारी भरकम कैश जमा हुआ था। आयकर विभाग ने जांच-पड़ताल के बाद 4700 खाते चिह्नित कर लिए हैं। पहले इन सभी को ई-मेल के माध्यम से नोटिस भेजा गया। इसके बाद समन भेजा गया। इससे कैश जमा कराने वालों में डर का माहौल पैदा हो गया था।
5 of 7
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य आयकर आयुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने तत्काल मल्टीपल एक्शन पर रोक लगा दी। उन्होंने साफ निर्देश दिए हैं कि अब ऐसे सभी खाताधारकों को विनम्र अपील भेजी जाएगी।