फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून में शुरू हुई साउथ फिल्म की शूटिंग, लीड रोल में दिखेंगे बाहुबली फेम तमन्ना और विशाल कृष्ण

Fri, 19 Jul 2019 10:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bahubali fame Actress Tammana Bhatia New south Movie shooting start in dehradun
एफआरआई में शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में साउथ की एक बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के मुख्य द्वार को सेना के जवानों ने शुक्रवार को करीब एक घंटे तक सुरक्षा घेरे में रखा। 

Bahubali fame Actress Tammana Bhatia New south Movie shooting start in dehradun

इस दौरान वहां प्रशंसकों  का जमावड़ा लगा रहा। दरअसल, एफआरआई परिसर में शुक्रवार को त्रिलंक आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही दक्षिण भारतीय फिल्म के कुछ सीन फिल्माए गए। दिनभर अभिनेता और अभिनेत्री को देखने के लिए परिसर में प्रशंसकों की भीड़ लगी रही। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी जल्द देहरादून पहुंचेंगी।

Bahubali fame Actress Tammana Bhatia New south Movie shooting start in dehradun
एफआरआई में शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर निर्देशक बद्री के निर्देशन में बन रही फिल्म में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया व साउथ के प्रसिद्ध अभिनेता विशाल कृष्ण रेड्डी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान एफआरआई के मुख्य द्वार पर सेना के जवान तैनात रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bahubali fame Actress Tammana Bhatia New south Movie shooting start in dehradun
एफआरआई में शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

फिल्म में विलन का किरदार निभाने वाले सयाजी शिंदे सेना के अधिकारी की भूमिका में नजर आए। फिल्म के दूसरे सीन में साउथ की अभिनेत्री ऐश्वर्या के साथ सेना के अधिकारी व राजनेता के बीच हो रही वार्ता का दृश्य फिल्माया गया। 

विज्ञापन
Bahubali fame Actress Tammana Bhatia New south Movie shooting start in dehradun
एफआरआई में शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर शूटिंग देखने आए प्रशंसकों ने अभिनेता विशाल कृष्ण रेड्डी व अन्य कलाकारों के साथ सेल्फी ली। हालांकि, कड़ी सुरक्षा होने के कारण सभी प्रशंसकों को मौका नहीं मिल सका। इस फिल्म में दून के गुलफाम सहित कई कलाकारों को भी अभिनय करने का मौका मिला है। लोकल लाइन प्रोड्यूसर पूरन थापा व सुमित खरबंदा ने बताया कि पांच दिनों तक फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed