फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारधाम यात्रा 2019: बेहद खास है बदरीनाथ धाम, जानिए मंदिर का महत्व और कुछ रोचक बातें

Fri, 10 May 2019 11:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 10 May 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Badrinath dham significance and interesting facts
अमर उजाला
आज से बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम शामिल हैं। वहीं देश की चारधाम यात्रा में द्वारका (गुजरात), पुरी (उड़ीसा), रामेश्वरम(तमिलनाडु) के साथ बदरीनाथ (उत्तराखंड) भी शामिल है।

 
Badrinath dham significance and interesting facts
अमर उजाला

इसी कारण बदरीनाथ धाम उत्तराखंड के चारों धाम में सबसे खास माना जाता है। भगवान विष्णु के इस धाम के बारे में एक कथा प्रचलित है। पहले यह शिव की भूमि थी और बाद में श्री हरि विष्णु का निवास स्थान बन गया।
 

Badrinath dham significance and interesting facts
अमर उजाला

किंवदंतियों के अनुसार बताया जाता है कि बदरीनाथ में पहले भगवान शिव का निवास स्थान था। शिव यहां पर अपने परिवार के साथ वास करते थे। लेकिन एक दिन भगवान विष्णु ध्यान करने के लिए स्थान की खोज करने लगे तो उन्हें यह स्थान दिखाई दिया। यहां के वातावरण को देखकर वह मोहित हो गए। लेकिन वह जानते थे कि यह तो उनके आराध्य शिव का निवास है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath dham significance and interesting facts
अमर उजाला

तभी उन्होंने एक बालक का रूप लेकर जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। मां पार्वती की नजर उन पर पड़ी और तो वह बालक को चुप कराने लगीं। लेकिन बालक चुप ही नहीं हुआ। मां पार्वती बालक को लेकर अंदर गईं तो शिव समझ गए कि यह तो विष्णु हैं। शिव ने पार्वती से कहा कि बालक को छोड़ दें वह अपने आप ही चला जाएगा। लेकिन मां नहीं मानी और उसे सुलाने के लिए भीतर लेकर चली गईं।
 

विज्ञापन
Badrinath dham significance and interesting facts
अमर उजाला

जब बालक सो गया तो मां पार्वती बाहर आ गईं। इसके बाद भगवान विष्णु ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और जब शिव लौटे तो उन्होंने कहा कि यह स्थान मुझे बहुत पसंद आ गया है। अब आप यहां से केदारनाथ जाएं, मैं इसी स्थान पर अपने भक्तों को दर्शन दूंगा। इस तरह शिवभूमि भगवान विष्णु का धाम बदरीनाथ के नाम से जानी गई। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed