फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chardham Yatra : ऋषिकेश में श्रद्धालुओं ने किए गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा दर्शन, 12 को खुलेंगे बदरीनाथ के कपाट

Fri, 26 Apr 2024 11:00 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 26 Apr 2024 11:00 AM IST
विज्ञापन
Badrinath Dham Gadu Ghada Oil Kalash Yatra Devotees visited in Rishikesh Badrinath doors will open on 12th May
गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ऋषिकेश में तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा के दर्शन के लिए श्रद्धलाुओं की भारी उमड़ी। दोपहर बाद कलश यात्रा ऋषिकेश से मुनि की रेती के लिए रवाना होगी। आज रात मुनि की रेती में विश्राम करने के बाद यात्रा कल श्रीनगर के लिए रवाना होगी।

श्रीबदरीनाथ धाम गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा 25 अप्रैल की देर शाम नरेंद्र नगर राज दरबार से निकली थी। आज ऋषिकेश में  श्रद्धालुओं को यात्रा के दर्शन का पुण्य प्राप्त हुआ। 11 मई की शाम कई पड़ावों से होते हुए यात्रा बदरीनाथ धाम पहुंचेगी और 12 मई को धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

बीती गुरुवार को राजमहल नरेंद्र नगर में परंपरानुसार डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारियों की उपस्थिति में महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह और सुहागिन महिलाएं भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के लिए तिलों से तेल पिरोकर चांदी के कलश में रखा। पूजा-अर्चना के बाद राजमहल में तेल का कलश गाडू घड़ा डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पदाधिकारियों को सौंपा गया।

Badrinath Dham Gadu Ghada Oil Kalash Yatra Devotees visited in Rishikesh Badrinath doors will open on 12th May
गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भगवान बदरीनाथ के अभिषेक के उपयोग में लाया जाने वाला तिल का तेल नरेंद्रनगर राजदरबार में पिरोया जाता है। और यह तेल गाड़ू घड़ा में डाला जाता है।

Badrinath Dham Gadu Ghada Oil Kalash Yatra Devotees visited in Rishikesh Badrinath doors will open on 12th May
गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा नरेंद्रनगर राजदरबार से रवाना हुई और शाम को ऋषिकेश पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath Dham Gadu Ghada Oil Kalash Yatra Devotees visited in Rishikesh Badrinath doors will open on 12th May
गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सात मई तक गाडूघड़ा तेल कलश लक्ष्मी नारायण मंदिर में स्थापित कर दिया जाएगा। 8 को यात्रा सिमली, कर्णप्रयाग होते हुए पाखी गांव पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें...ITBP POP Mussoorie:  भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्य धारा से जु़ड़े 53 अफसर, कंधों पर लगे सितारे, खिले चेहरे

विज्ञापन
Badrinath Dham Gadu Ghada Oil Kalash Yatra Devotees visited in Rishikesh Badrinath doors will open on 12th May
बदरीनाथ के अभिषेक के लिए पिरोया गया तिल का तेल,  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

9 को नृसिंह मंदिर जोशीमठ और 10 को यात्रा आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी), धर्माधिकारी व वेदपाठियों के साथ रात्रि प्रवास के लिए योगध्यान मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed